नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर मारते दिखाई दे रहे हैं। वायरल क्लिप में पूर्व मुखिया गोपाल सिंह का नाम सामने आ रहा है, हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है।