महिलाओं और युवतियों को प्रेम जाल में फांस कर ठगी करने के आरोपित युवक को महिला थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपित की पहचान भागलपुर जिले के बिल तुलसीपुर के अभिजीत कुमार के रूप में हुई है. उस पर खुद को आर्मी के बड़े अधिकारी का बेटा बता महिलाओं से दोस्ती करने और फिर उनसे पैसे ऐंठने का आरोप है. धनबाद जिले के सिजुआ की एक युवती ने महिला थाने में अभिजीत