होली में नवगछिया होकर चलने वाली छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें रुकेंगी। इससे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा होगी। कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से हर बुधवार व कटिहार से शुक्रवार को खुलेगी। दिल्ली-कामाख्या स्पेशल दिल्ली से बुधवार और कामाख्या से शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल का परिचालन 25 फरवरी से 2 मार्च...