सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. घायल युवकों की पहचान मुरली के सुधीर ठाकुर का पुत्र जय कृष्ण कुमार, अवधेश ठकुर के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है.