चोरी का सोना की खरीद मामले में कदवा थाना पुलिस ने नवगछिया बाजार एक ज्वैलरी दुकानदार को हिरासत में लिया है. कदवा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेवर साफ करने के नाम पर सोने के आभूषण को केमिकल में डाल कर सोना व चांदी चोरी कर लेने की घटना सामने आयी थी. जांच में पुलिस ने कटिहार जिला के समेली मुन्ना मंडल, प्रेम कुमार व कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया.