सूरजगढ़: हुसैना गांव में लाइसेंसी राइफल एवं कारतूस की चोरी, थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में अज्ञात चोर में एक घर से लाइसेंसी राइफल एवं कारतूस की चोरी कर ली.बुधवार पूर्वाह्न 11:45 बजे मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 132/ 26 दर्ज किया गया है. सोमवार एवं मंगलवार के पीछे रात अरुण प्रसाद सिन्हा के घर उनके लाइसेंसी राइफल एवं कारतूस की चोरी हुई.