रांची : बुढ़मू प्रखंड के उमेडंडा तालाब में छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुगमता के लिए समाजसेवी सुदामा नायक अपने सहयोगियों के साथ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों द्वारा भी घाट की मरम्मति के लिए सीमेंट बालू ईंट और आर्थिक सहयोग कर रहे है जिससे तालाब की सफाई, घाट की मरम्मत, रोशनी और बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की ना हो परेशानी
सुदामा नायक ने बताया कि उमेडंडा तालाब में हर साल बड़ी संख्या में छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देने आते हैं। इसलिए सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। घाट पर कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।#virlvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Nov 12, 2026