6 लीटर हाथ भट्टी अवैध मदिरा जब्त
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोडे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध तथा अमानक शराब के विनिर्माण, विक्रय और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज वृत्त श्योपुर के महू के टपरे, खतौली तिराहा, मठेपुरा आदि क्षेत्रों में दबिश, गश्त की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाह के दौरान मौके से 800 किलोग्राम लाहन तथा 6 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा बरामद हुई, बरामद लाहन मौके पर नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 81200 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए है।
कार्यवाही के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी श्री संजीव कुमार धुर्वे, सुश्री निधि जैन, आबकारी आरक्षक श्री कोक सिंह रावत, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री ब्रघभान जाटव, श्री मोनू शाक्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur