वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
----
अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत राज अंतर्गत 15वे वित्त आयोग मद, नलजल योजना का संचालन, वंृदावन ग्रामों की 5 वर्षीय कार्य योजना, 16वे वित्त आयोग के नवीन निर्देशो के दृष्टिगत, ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय डवलपमेंट प्लान सहित स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम तथा पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की गई।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, ईई आरईएस श्री रामअवतार अगरैया, सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिवेदी, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, श्री पीएस राजपूत आदि उपस्थित थे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026