Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SHEOPUR

@projssheopur
1243Followers
0Following
सेवा की कहानी

ग्राम सिलपुरी ग्रामीणों को नलजल योजना में घर पर ही मिल रहा स्वच्छ जल, प्रधानमंत्री जी धन्यवाद
-
Chief Minister, MP 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा की कहानी

ग्राम पंचायत बरगवां में नलजल योजना से लोगों को घर पर ही स्वच्छ जल की सुविधा मिली है, प्रधानमंत्री जी धन्यवाद
-
Chief Minister, MP 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा की कहानी

श्रीमती रेखा बताती हैं कि उनको पहले हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ता था, अब नलजल योजना में हमें घर पर स्वच्छ जल मिल गया था, इसके लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद
-
Chief Minister, MP 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
कभी घर-घर जाकर बेचती थी सब्जी, अब बनी लोडिंग वाहन की मालिक 
सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी
 ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशन में श्योपुर जिले में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह से जुडी महिलाएं समूहों के माध्यम से बैंक सीसीएल प्राप्त कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ रही है। समूह की महिलाएं किसी न किसी तरीके से रोजगारमूलक गतिविधियों को अपनाते हुए अपने परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करने का कार्य कर रहीं है। 

ऐसी ही सदस्य है ग्राम कराहल की श्रीमती रेखाबाई जाटव, जिनके पति मेहनत मजदूरी करके अपना घर चलाते थे, लेकिन सात सदस्यों के परिवार के लालन-पालन में परेशानी हो रही थी, छोटे से कच्चे घर में रहकर आर्थिक तंगी से जूझ रही श्रीमती रेखा बाई को स्वसहायता समूह ने संबल दिया। उसने समूह से जुडकर 35 हजार रूपये का पहला लोन लिया और सिर पर टोकरी रखकर घर-घर सब्जी बेचने के कार्य की शुरूआत की, दिनभर की मेहनत के बाद उसे 200 से 300 रूपये की रोज आमदनी होने लगी, जिससे परिवार की गृहस्थी थोडी आगे बढी और पति को भी सहारा मिला। इसके पश्चात् श्रीमती रेखा बाई ने पहला लोन चुकता कर दिया और एक लाख रूपये की सीसीएल राशि समूह के माध्यम से प्राप्त कर डाउनपैमेंट स्कीम में बैंक से लोडिंग वाहन फायनेंस कराया। लोडिंग वाहन के संचालन से परिवार की प्रतिदिन आमदनी बढकर औसतन एक हजार रूपये हो गई। समूह से जुडने के बाद आई जागरूकता के चलते उसने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद पंचायत कराहल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराया और उक्त योजना में लाभ लेते हुए परिवार के लिए पक्का आवास भी बना लिया। 

श्रीमती रेखा बाई का कहना है कि स्वसहायता समूह से जुडने के बाद कम समय में ही उसके जीवन में बडा बदलाव आया है। आजीविका के साधन बन गये है और उसका पक्का घर भी बन गया है, जिसमें वे अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ भरे पूरे परिवार में रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
NRLM 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान 

18–19 वर्ष के युवाओं एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाए गए।
-
Election Commission of India 
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
किराना दुकान से बढी परिवार की आय, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई अनीता
सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशन में श्योपुर जिले में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह से जुडी महिलाएं समूहों के माध्यम से बैंक सीसीएल प्राप्त कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ रही है। समूह की महिलाएं किसी न किसी तरीके से रोजगारमूलक गतिविधियों को अपनाते हुए अपने परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करने का कार्य कर रहीं है। 

ऐसी ही सदस्य है श्रीमती अनीता जादौन, जो विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम पांचो की निवासी है तथा सरस्वती स्वसहायता समूह से जुडी हुई है, समूह से जुडने के बाद ही उन्होंने 5 हजार रूपये की ऋण राशि प्राप्त कर अपने घर में ही छोटी सी किराना दुकान शुरू की और व्यवसाय के गुण सीखे, धीरे-धीरे श्रीमती जादौन से समूह से ली 5 हजार रूपये की ऋण राशि को वापस कर दिया, इसके बाद 50 हजार रूपये राशि का द्वितीय ऋण प्राप्त किया और अपने किराना व्यवसाय को विस्तारित करने का कार्य किया। वर्तमान में वे किराना दुकान से 10 हजार रूपये प्रतिमाह आमदनी प्राप्त कर रहीं है और समूह का लोन भी समय-समय पर किस्त के माध्यम से चुका रहीं है। 

श्रीमती अनीता जादौन कहती है कि समूह से जुडने के बाद उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता मिली है तथा वे स्वयं अब 10 हजार रूपये प्रतिमाह आमदनी प्राप्त कर लेती है और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में भूमिका निभा रही है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
NRLM 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
वीरगाथा सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में वीरगाथा सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक श्री जे.पी. शर्मा एवं वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत हवलदार श्री नागराज का महाविद्यालय परिवार की ओर से पुष्प एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भारतीय सैनिकों के त्याग, शौर्य एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, डॉ रमेश भारद्वाज, एनसीसी कैप्टन श्री अरविन्द दौहरे, सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया, श्री शिवम भदौरिया, डॉ. लोकेन्द्र सिंह जाट, डॉ. बृजेन्द्र कुशवाह, सुश्री शालू दुबे एवं डॉ. भारतेंदु तोमर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
संकल्प वृक्ष के लिए सौपी गई श्योपुर जिले की पवित्र मिट्टी 
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले मे विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से पवित्र मिट्टी शौर्य स्मारक भोपाल पर संकल्प वृक्ष के पौधरोपण हेतु एकत्रित की जा रही है। 

 इसी परिपेक्ष में 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया एवं एडम ऑफिसर एन.रेडी के निर्देशानुसार श्योपुर जिले की पवित्र मिट्टी नौलखा एवं श्री रामजानकी मंदिर श्योपुर से एकत्रित करने के तत्पश्चात अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा सीनियर कैडेट अंडर ऑफिसर यश शर्मा को भोपाल ले जाने के लिए सोपी गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, एनसीसी कैप्टन श्री अरविंद कुमार दौहरे, हवलदार श्री नागराज मौजूद रहे। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
मतदाता सूची में नाम जोडने की प्रक्रिया जारी
राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित 
----
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में मतदाता सूची में नाम जोडने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। 

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा से श्री दिनेश दुबोलिया, कांग्रेस से श्री सुमेर सिंह एवं सदाशिव मीणा, बसपा से श्री विकास बौद्ध, आम आदमी पार्टी से श्री अनिल मीणा, इलेक्शन सुपरवाइजर श्रीमती प्रीति आर्य, श्री मोहम्मद अखलाक आदि उपस्थित रहे। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस श्रीवास्तव द्वारा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के नाम जोडने के लिए 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक लगाये जा रहे है। शिविर में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा मतदाताओं के नाम जोडने के लिए फार्म-6 भरने की प्रक्रिया की जा रही है, अभी तक 2584 मतदाताओं के फार्म-6 नाम जोडने हेतु प्राप्त किये गये है। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने-अपने बूथ लेबल एजेंट के माध्यम से मतदाताओं को नाम जुडवाने के लिए प्रेरित करें तथा बीएलओ का सहयोग करें।  

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरने की आवश्यकता नही है, केवल फार्म-6 के निर्धारित प्रपत्र को ही भरना होगा। ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में जुडने से शेष रह गये है अथवा ऐसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है अथवा ऐसे मतदाता जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपने नाम जुडवाने के लिए मतदान केन्द्रों पर जाकर बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 भर सकते है। मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए मतदाता ऑनलाईन आवेदन करना चाहते है वह अपना आवेदन https://voters.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्पलाईन एप्प के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
-
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
दो फर्मो से लिये सरसो तेल सहित 5 खाद्य पदार्थो के सैम्पल
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।  

 खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री हरि ट्रेडर्स शिवपुरी रोड श्योपुर से कूनो पीला फूल ब्रांड कुकिंग ऑयल तथा श्री सिघांसन ब्रांड सरसो ऑयल तथा श्री महावीर ऑयल एंड फ्लोर मिल पाली रोड श्योपुर से आयुष्मान सरसो तेल, मैगी नूडल्स तथा ऐश कुकिंग मीडियम के सैम्पल लिये गये है, सभी सैम्पलों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
रायपुरा में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय, श्योपुर द्वारा महाविद्यालय के गोदग्राम रायपुरा में प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में एन.एस.एस. इकाई के माध्यम से स्वच्छता व जल संरक्षण अभियान के तहत गांव की बावड़ी, जल-स्त्रोतों एवं सार्वजिक स्थलों की साफ-सफ़ाई की गई।

 नशा उन्मूलन अभियान के तहत शिक्षकों एवं छात्राओं ने पूरे ग्राम में रैली निकालकर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए लोगों को इससे दूर रहने का संदेश दिया। साइबर सुरक्षा के तहत लोगों को साइबर ठगी व डिजिटल अरैस्ट के बारे में बताते हुए जागरुक किया।     

इस अवसर पर सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी डॉ. श्याम बामनिया व एन.एस.एस. अधिकारी श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
08 अक्टूबर को 5 ग्रामों में लगेंगे ई-केवायसी शिविर
 ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के आधारकार्ड, समग्र आईडी एवं ई-केवायसी अपडेट करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये है कि अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के ग्रामों में आयोजित हो रहे इन शिविरों के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी किया जायें।  

सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 08 अक्टूबर को विजयपुर विकासखण्ड के हीरापुर, श्यारदा में, कराहल विकासखण्ड के भेला भीमलत में एवं श्योपुर के रामगावडी, बागल्दा ग्राम में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।

 ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले उक्त शिविरों के लिए शिविर प्रभारी नियुक्त किये गये है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामवासियों के आधार कार्ड, समग्र आईडी, ई-केवायसी आदि अपडेट किये जायेंगे, जिससे योजनाओं में तकनीकी त्रुटियों के चलते लाभ नही मिलने की समस्या को दूर किया जायेगा, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम 09 को
शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण भी करेंगे अधिकारी
  -----
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 09 अक्टूबर को ग्राम ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन ढोढर परिसर में दोपहर 01 बजे से होगा। इसके पूर्व अधिकारियों द्वारा कलस्टर क्षेत्र के ग्रामों में शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जायेगा। 

जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढोढर सहित बगदरी, बगदिया, बहरावदा, धीरोली, हासिलपुर, जैनी, काशीपुर, खिरखिरी, लाडपुरा, मानपुर, सेमल्दा, जवासा, जावदेश्वर, चकबमूलिया एवं सेवापुर शामिल रहेंगे। इस अभियान के दौरान क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा तथा शासकीय योजनाओं की निगरानी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में शेष पात्र लोगों को लाभ देने की कार्यवाही की जायेगी। 

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लगने जा रहे शिविर- जनसंवाद कार्यक्रम में भ्रमण क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जायेगा तथा लोक सेवा गारंटी के अधिनियम के अंतर्गत दर्ज भ्रमण क्षेत्र के लंबित प्रकरण भी निराकृत होंगे। इसके साथ ही अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बटवारा के लंबित प्रकरण भी निराकृत किये जायेगे। ई-केवायसी शिविर व आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाए जाएंगे। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय श्योपुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा, कराहल एवं विजयपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों को आवश्यक नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा दृष्टिदोष से संबंधित समस्याओं का समय पर परीक्षण एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा।

जिला चिकित्सालय श्योपुर में शिविर में डॉ जीके गोयल द्वारा कुल 175 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवा वितरण की गई। परीक्षण के उपरांत दृष्टिदोष पाए जाने वाले 120 मरीजों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया, जांच के दौरान 4 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया, जिन्हें आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के लिए जिला चिकित्सालय श्योपुर में भर्ती किया गया है। संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा में मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुशवाहा द्वारा 85 मरीजों का नेत्र परीक्षण एवं उपचार किया गया तथा 41 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज माहौर द्वारा 52 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर उपचार किया गया तथा 20 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में नेत्र सहायक श्री रामकेश सेवरे द्वारा 25 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर उपचार किया गया तथा 10 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
कराहल में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित 
   -----
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे मद्य निषेध सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर) के तहत नशामुक्ति पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।  

 इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत अशासकीय संस्था अशोक शिक्षा प्रचार समिति (जय मारूति नशा मुक्ति केंद्र) के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान और सेवा मेरा योगदान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कराहल में नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई।

आस्था कला नाट्य मंच ग्वालियर के निर्देशक श्री नेमीचंद के नेतृत्व में रंगकर्मी मंगल सिंह, प्रमोद शर्मा, वासु द्विवेदी और ज्योति शर्मा ने अपने सजीव अभिनय से दर्शाया कि कैसे मादक द्रव्य, तंबाकू, सिगरेट, गुटखा और शराब के सेवन की शुरुआत एक छोटे से शौक से होती है और धीरे-धीरे यह इंसान को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों, मानसिक अवसाद और असमय मौत के मुहाने पर खड़ा कर देती है। नाटक में यह भी बहुत ही प्रभावी ढंग से दिखाया गया कि एक व्यक्ति की लत के कारण पूरे परिवार को किस प्रकार आर्थिक तंगी और कलह का सामना करना पड़ता है।

नाट्य प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और स्कूली बच्चों ने नशे के इन घातक दुष्परिणामों से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों के अंत में सभी उपस्थित जनों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की़ शपथ दिलाई गई।

इन जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से  जय मारुति नशामुक्ति केंद्र के समन्वयक अनिल कुमार, सोशल वर्कर यासमीन, नशामुक्ति वर्कर जीतेन्द्र राठौर एवं इरफान खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में फिट इंडिया, योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर एवं शासकीय विधि महाविद्यालय श्योपुर के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता एवं मानसिक एकाग्रता के महत्व को समझा।

इस अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा, प्रो. अरविंद कुमार दोहरे, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारतेंदु सिंह, सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. भूपेंद्र हरदेनिया, श्री गुमान सिंह तथा शासकीय विधि महाविद्यालय श्योपुर के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनु प्रताप सिंह भदौरिया ने भी विद्यार्थियों के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

इस दौरान वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, नियमित व्यायाम, योग एवं ध्यान की उपयोगिता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस सामूहिक योगाभ्यास में दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
सेवा संकल्प अभियान 
सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन 07 अक्टूबर को प्रातः 09 से किया जाएगा, इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लाइव उदबोधन का प्रसारण भी होगा।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
विजयपुर क्षेत्र में 1 लाख से अधिक बच्चों द्वारा एलबेंडाजोल टेबलेट का सेवन
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में 1 से 19 वर्ष तक के 1 लाख 1 हजार 394 बच्चों द्वारा कृमिनाशक टेबलेट एजबेंडाजोल का सेवन किया गया। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल द्वारा बच्चों को दवा खिलाकर इस अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर बीएमओ डॉ राघवेन्द्र कर्ण, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, मंडल मंत्री श्री संतराम प्रजापति, बीपीएम दिलीप डंडोतिया, बी ई ई श्री साहिब कुरैशी, बी सी एम श्री कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।  

सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विजयपुर विकासखंड में 1,01,394, कराहल विकासखंड में 57,484 श्योपुर- बड़ौदा में 103539 बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली का सेवन कराया गया, टेबलेट खाने से शेष रहे बच्चों को 09 अक्टूबर को आयोजित मॉपअप राउंड में कवर किया जायेगा। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर की अध्यक्षता में रिफॉर्म उत्सव अंतर्गत समिति गठित
   ----
भारत सरकार की नागरिक उनमुख पहल रिफॉर्म उत्सव अंतर्गत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति का गठन किया गया है। रिफॉर्म उत्सव अंतर्गत जन मंथन-विमर्श-समाधान के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त प्रणालीगत सुधार संबंधी सुझावों के प्रभावी संकलन तथा जिला स्तर पर नागरिक सहभागिता एवं जन जागरूकता तथा गतिविधियों के समन्वय हेतु उक्त समिति का गठन किया गया है। 

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेशन कमेटी में सीईओ जिला पंचायत, सीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी सदस्य रहेंगे। इसके साथ ही महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को सदस्य-संयोजक बनाया गया है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
बैंकों में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
  ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के बैंकर्स द्वारा भी साइबर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

एलडीएम श्री दिनेशचंद्र जाटव ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एसबीआई बैंक स्टेशन रोड शाखा श्योपुर, आईडीबीआई बैंक श्योपुर, पीएनबी बैंक विजयपुर, एसबीआई बैंक मानपुर तथा एसबीआई बैंक विजयपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में बैंक अधिकारियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने, ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने के लिए भी नागरिकों को सचेत किया जा रहा है। 

बैंकर्स ने आमजन से अपील की कि डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत मिलेगी सहायता
तीन बच्चो को मिलेगा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ 
आवास योजना में जुडा महिला का नाम 
जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
 ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान आये आवेदको की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई में 115 आवेदन प्राप्त हुए। 
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर शिवलाल शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत मिलेगी सहायता

अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई के दौरान बडौदा निवासी महिला श्रीमती मांगीबाई के आवेदन पर सीएमओ बडौदा को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिये। महिला ने बताया कि उसके पुत्र की मृत्यु हो गई थी, तथा अभी तक योजना के तहत लाभ प्राप्त नही हुआ है, इस पर सीएमओ बडौदा को दूरभाष पर निर्देश दिये कि सहायता राशि स्वीकृत कर अगवत कराया जायें। योजना के तहत महिला को 20 हजार रूपये की राशि मिलेगी।  

तीन बच्चो को मिलेगा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ 

 जनसुनवाई के दौरान स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने संबंधी आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए आवेदक महिला श्रीमती जूली राठौर निवासी प्रेमसर को अवगत कराया गया कि उसके तीनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना में जोड दिया गया है तथा स्वीकृति भी प्रदान हो गई है। शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को 4-4 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्त होगी।   

आवास योजना में जुडा महिला का नाम 

जनसुनवाई के दौरान ग्राम भैरूखेडी, फिलोजपुरा निवासी श्रीमती रामघडी बाई पत्नि श्री पप्पू बैरवा के आवास के मांग संबंधी आवेदन का तत्काल निराकरण करते हुए अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री अवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 में नाम जोड दिया गया है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
नगरपालिका श्योपुर में साइबर एवं सडक सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित एक संगोष्ठि का आयोजन नगरपालिका भवन श्योपुर में किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग से सूबेदार श्री भागवत प्रसाद पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस विभाग के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री संजय यादव ने  साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।

इस अवसर नगर पालिका के पार्षद श्री विष्णु पाराशर तथा नगर पालिका के कर्मचारी श्री ओम प्रकाश आर्य, श्री गौरव बंसल, श्री आदित्य चौहान, श्री सत्यभानु जाटव, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री सुनिश डंडोतिया, श्री विकास डंडोतिया, श्रीमती शाहिदा, श्री ओमवीर रघुवंशी, श्री  शाखावत अली सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
बडौदा एवं चंद्रपुरा में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित 
-----
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे मद्य निषेध सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर) के तहत नगरपरिषद बडौदा तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय चन्द्रपुरा में नशामुक्ति पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

 कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत अशासकीय संस्था अशोक शिक्षा प्रचार समिति (जय मारूति नशा मुक्ति केंद्र) के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान और सेवा मेरा योगदान अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दी गई। इसके तहत शोक से शुरू हुआ सफर कैंसर और बर्बादी पर खत्म शीर्षक से कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई। 

आस्था कला नाट्य मंच ग्वालियर के निर्देशक श्री नेमीचंद के नेतृत्व में रंगकर्मी मंगल सिंह, प्रमोद शर्मा, वासु द्विवेदी और ज्योति शर्मा ने अपने सजीव अभिनय से दर्शाया कि कैसे मादक द्रव्य, तंबाकू, सिगरेट, गुटखा और शराब के सेवन की शुरुआत एक छोटे से शौक से होती है और धीरे-धीरे यह इंसान को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों, मानसिक अवसाद और असमय मौत के मुहाने पर खड़ा कर देती है। नाटक में यह भी बहुत ही प्रभावी ढंग से दिखाया गया कि एक व्यक्ति की लत के कारण पूरे परिवार को किस प्रकार आर्थिक तंगी और कलह का सामना करना पड़ता है।

नाट्य प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और स्कूली बच्चों ने नशे के इन घातक दुष्परिणामों से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों के अंत में सभी उपस्थित जनों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की़ शपथ दिलाई गई।

इन जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से  जय मारुति नशामुक्ति केंद्र के समन्वयक अनिल कुमार, सोशल वर्कर यासमीन, नशामुक्ति वर्कर जीतेन्द्र राठौर एवं इरफान खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु अंतर्गत कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन
 ---
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर विकल्पों की जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन शासकीय एक्सीलेंस विद्यालय कराहल तथा शासकीय आवासीय विद्यालय ढेंगदा में किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कराहल श्री अजय रावत, प्राचार्य श्री एमपी पिपरैया, अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश बंसल, श्री गणेश मंगल, श्री राजकुमार कंसल सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
 
कांउसलर एवं विषय विषय विशेषज्ञ श्री रामनिवास राव, श्री भास्करचार्य टकसाली, श्रीमती ममता मित्तल द्वारा कैरियर एवं भविष्य की संभावनाओं से संबंधित पूछे गये प्रश्नो के  समाधानकारक जबाव दिये गये। 

कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्री आशीष कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को शासकीय एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं तथा कौशल विकास के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार पंजीयन, रोजगार मेलों, कौशल प्रशिक्षण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कैरियर का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन एवं आवश्यक कौशल विकसित करने की सलाह दी।