वर्षा ऋतु में सुरक्षित पेयजल के लिए जलस्रोतों का क्लोरीनेशन जारी
ग्रामीण क्षेत्रों में जल गुणवत्ता परीक्षण एवं क्लोरीनेशन कार्य में तेजी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशन में वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण एवं पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
वर्षा के दौरान पेयजल स्रोतों के दूषित होने की आशंका को देखते हुए विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी के साथ जल गुणवत्ता की जांच की जा रही है। जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कराया जा रहा है। क्लोरीनेशन के माध्यम से पानी में मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीवों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
इसी क्रम में आज श्योपुर एवं विजयपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कराया गया। अभियान के तहत खिरखिरी, लाडपुरा, ढोढर एवं खोजीपुरा सहित विभिन्न ग्रामों के पेयजल स्रोतों में आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन की कार्रवाई की गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, पानी को सुरक्षित रखने तथा वर्षा ऋतु में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur