मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार मौसमी बीमारियों से बचाव एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड कराहल की ग्राम पंचायत झरेर के ग्राम अजनोई में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
इस दौरान ग्रामीणों एवं बच्चों से संवाद कर जलजनित बीमारियों, दूषित पानी से होने वाले रोगों तथा स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, स्वयं को साफ-सुथरा रखने तथा पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
वर्तमान में डेंगू एवं मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए घरों एवं आसपास पानी एकत्रित न होने देने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए भी जागरूक किया गया। बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026