माटी गणेश, सिद्ध गणेश निर्माण हेतु कार्यशाला आयोजित
-----
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था भोलेनाथ समग्र विकास समिति एवं सुमन युवा शक्ति समिति बलावनी के संयुक्त तत्वावधान में “माटी गणेश, सिद्ध गणेश”’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मुख्य रूप से पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती दक्खो बाई एवं जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम उपस्थिति रही कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका मौर्य द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों एवं छात्रों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ स्वयं गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं।
इस अवसर पर ’नवांकुर संस्था प्रमुख श्री श्रीनिवास शर्मा, श्री रामलखन सुमन, मेंटर श्री बबलू नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देना रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur