ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुली आंखें, परिजनों ने AIIMS में कराया भर्ती-
ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गीता नगर (गली नंबर 5) निवासी साईं राम को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर रेलवे फाटक के पास एम्बुलेंस का पहिया सड़क के गड्ढे में गिरने से वाहन को जोरदार झटका लगा।
परिजनों के मुताबिक, झटके के बाद साईं राम की आंखें खुलीं और उनमें सांस व धड़कन के संकेत दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की बुकिंग रद्द कर उन्हें AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि साईं राम की तबीयत खराब थी और उन्हें किडनी फेल होने के साथ दो बार हार्ट अटैक आने की जानकारी दी गई थी। फिलहाल उनका AIIMS ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। #AIMS #facebookviral #viral #instagram #rishikesh #life #news