*बाईक चोरी करने के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।*
*कब्जा से चोरी हुई 05 बाईक बरामद।*
`गुरुग्राम: 14 सितंबर 2026`
▪️ दिनांक 12.09.2026 को एक व्यक्ति ने थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 12.09.2026 को मंत्रा कंपनी बिलासपुर, गुरुग्राम से इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ अपराध शाखा बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को दिनांक 13.09.2026 को नूंह से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *मोनू (उम्र-22 वर्ष) गांव खेड़ला जिला नूंह, हरियाणा व राहुल (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव खरखड़ी जिला नूंह, हरियाणा* के रूप में हुई है।
▪️ पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की 04 अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया।
▪️आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुलनपर छीना झपटी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक अभियोग नूंह में पहले भी अंकित है।
▪️ आरोपियों के *कब्जा से चोरी हुई 05 बाईक बरामद की गई है।*
▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Sep 14, 2026