*सेवानिवृत सेना अधिकारी के साथ मारपीट करने वाला आरोपी FIR दर्ज के 7 घंटे के अंदर गिरफ्तार।*
`गुरुग्राम: 14 सितंबर 2026`
▪️दिनांक 11.09.2026 को पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना एक व्यक्ति के साथ मारपीट होने के संबंध में प्राप्त हुई। जब पुलिस टीम द्वारा पीड़ित से सम्पर्क किया गया तो पीड़ित ने एक लिखित पत्र के माध्यम से बतलाया कि यह अपनी शिकायत बाद में देगा। उसके बाद दिनांक 13.09.2026 को उक्त पीड़ित ने पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनाँक 10.09.2026 को यह मैग्नम ग्लोबल पार्क सैक्टर-58, गुरुग्राम में अपनी कार पार्क करने के लिए पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा तो पार्किंग अटेंडेंट से पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर इनका विवाद हुआ। इसी दौरान एक व्यक्ति के द्वारा इनको चोट मारी गई। इस शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को मात्र 7 घंटे के अंदर (दिनांक 14.09.2026 को) गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान *दीपक मावी (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव कोट जिला फरीदाबाद, हरियाणा* के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ पर बताया है कि घटना के दिन उसकी शिकायतकर्ता के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ तो उसने गुस्से में आकर पास पड़े एक लोहे के पाइप से शिकायतकर्ता पर वार किया जो उनकी बाजू पर लगा। शिकायतकर्ता से विस्तार से घटना क्रम बार गहनता से पूछताछ की जा रही है।
▪️आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह पार्किंग में गाड़ियां पार्क करने का काम करता है और उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता से इसकी कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके कारण इसने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Sep 14, 2026