अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित तीन अपराधियों पर कसा शिकंजा।
जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा PO एवं बेल जंपर की धरपकड़ का चलाया जा रहा है विशेष अभियान।
एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान PO एवं बेल जंपर की धरपकड़ के बारे में चलाया हुआ है इसी अभियान के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने वर्ष 2021 के थाना रामपुरा में दर्ज मारपीट के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी(PO) रोहित उर्फ रोकी निवासी गांव पुन्सिका को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी प्रकार दूसरे मामले में थाना कसौला पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले अदालत द्वारा उद्घोषित एक अपराधी(PO) भवानी उर्फ रणजीत निवासी मोहल्ला न्यू आदर्श नगर रेवाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इसी प्रकार तीसरे मामले में चौकी जगन गेट पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित एक अपराधी(PO) मान सिंह निवासी गांव टिंट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
Uklana, Hissar | Sep 13, 2026