Public App Logo
Profile Picture

अमित वर्मा पत्रकार हिसार

@amit1prajapati.4545
245Followers
0Following
*ज्वैलर से करीब 4 किलो चांदी व 5 ग्राम सोना लूट मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल तफ्तीश*

*– चांदपुरा-सिधानी रोड पर तेजधार हथियार के बल पर ज्वैलर से लूट की वारदात का पर्दाफाश*

*– तीन आरोपियों से 3 किलो 490 ग्राम चांदी व 4 ग्राम सोना बरामद*

*– जगसीर उर्फ जस्सी निकला वारदात का मास्टरमाइंड, लवप्रीत व नाबालिग ने दिया था लूट को अंजाम*

जाखल, 4 अक्टूबर। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना जाखल पुलिस ने चांदपुरा-सिधानी रोड पर ज्वैलर से करीब 4 किलोग्राम चांदी व लगभग 5 ग्राम सोना लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक नाबालिग को भी शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अब तक 3 किलो 490 ग्राम चांदी तथा 5 ग्राम सोना बरामद किया है। जिनकी मार्केट कीमत 8 लाख 62 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
*प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा*
                   प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए यातायात डीएसपी श्री जय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगसीर उर्फ जस्सी पुत्र मदनलाल निवासी गांव सिधानी, लवप्रीत पुत्र बलबिन्द्र सिंह निवासी नया गांव हाल पातड़ा, पंजाब तथा दीपक उर्फ काला पुत्र भोला सिंह निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, धूरी, पंजाब के रूप में हुई है।
                    मामले में शामिल नाबालिग को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

*ऐसे हुई थी लूट की वारदात*
                   डीएसपी जय सिंह ने बताया कि गांव चांदपुरा निवासी जश्नप्रीत सिंह की गांव सिधानी में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। 28 सितंबर की शाम वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने गांव चांदपुरा जा रहा था।
                    करीब 6:50 बजे जब वह चांदपुरा-सिधानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे तथा उनके पास तेजधार हथियार था।
                    आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर जश्नप्रीत से काले रंग का बैग छीन लिया। बैग में करीब 4 किलोग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण तथा लगभग 5 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे।

*शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई*
                      मामले की सूचना मिलते ही थाना जाखल प्रभारी निरीक्षक बलराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए तथा आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
                      शिकायत के आधार पर थाना जाखल में मुकदमा नंबर 134 दिनांक 01.10.2026 धारा 309(4), 311 व 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*सबसे पहले मास्टरमाइंड जगसीर गिरफ्तार*
                     पुलिस जांच के दौरान 1 अक्टूबर को आरोपी जगसीर उर्फ जस्सी को काबू किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
                     पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी जगसीर से उसके हिस्से में आई लूटी गई 1 किलो 626 ग्राम चांदी बरामद की गई।
पूछताछ के बाद दो और आरोपी काबू
                      जगसीर से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी लवप्रीत तथा दीपक उर्फ काला को भी काबू किया। दोनों आरोपियों को 2 अक्टूबर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
                      पूछताछ के दौरान आरोपी लवप्रीत से 700 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने में चार कोके तथा एक नथ शामिल है।
                     वहीं आरोपी दीपक उर्फ काला से 1 किलो 164 ग्राम चांदी बरामद करने में सफलता हासिल की गई।
                      *इस प्रकार तीनों गिरफ्तार आरोपियों से अब तक कुल 3 किलो 490 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है।*

*जगसीर था मास्टरमाइंड, पहले से थी ज्वैलर की जानकारी*
                      डीएसपी जय सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वारदात की योजना जगसीर उर्फ जस्सी, लवप्रीत तथा नाबालिग ने मिलकर तैयार की थी। वारदात का मास्टरमाइंड जगसीर उर्फ जस्सी था।
                      आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि जश्नप्रीत सोने-चांदी का कारोबार करता है और अक्सर आभूषण लेकर दुकान से आता-जाता है। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने लूट की योजना बनाई।

*लवप्रीत व नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम*
                       योजना के मुताबिक लवप्रीत और नाबालिग मोटरसाइकिल पर सवार होकर ज्वैलर के पीछे लगे और चांदपुरा-सिधानी रोड पर मौका पाकर तेजधार हथियार के बल पर उससे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया।
                        जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद लूटे गए आभूषणों को आपस में बांटा गया। जगसीर और दीपक की भूमिका लूटे गए माल को अपने पास रखने तथा ठिकाने लगाने से संबंधित सामने आई है।

*मामले की जांच जारी*
                        डीएसपी जय सिंह ने बताया कि मामले में जांच लगातार जारी है। आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, शेष बरामदगी तथा वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।
                        उन्होंने कहा कि फतेहाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। लूट, स्नैचिंग तथा अन्य संगीन वारदातों में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
*फोन पर बैंक अधिकारी बनकर मांग रहे OTP-CVV, एक गलती पड़ सकती है भारी: एसपी निकिता खट्टर*

*– ATM कार्ड ब्लॉक होने या KYC अपडेट के नाम पर आने वाली कॉल से रहें सावधान, बैंकिंग जानकारी किसी से न करें साझा*

फतेहाबाद, 4 अक्टूबर। साइबर अपराधी लोगों की बैंकिंग जानकारी हासिल करने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी के मद्देनजर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने आमजन को फर्जी बैंक कॉल से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फोन पर खुद को बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर ATM कार्ड ब्लॉक होने, KYC अपडेट न होने अथवा बैंक खाता बंद होने का डर दिखाने वाले व्यक्ति पर भरोसा न करें।

         पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठग पहले व्यक्ति को डराकर जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए मजबूर करते हैं। इसके बाद ATM कार्ड चालू रखने या KYC अपडेट करने के बहाने कार्ड नंबर, CVV, OTP अथवा PIN जैसी गोपनीय बैंकिंग जानकारी मांगते हैं। कई बार मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहा जाता है। ऐसी जानकारी साझा करने से बैंक खाते से अनधिकृत लेन-देन हो सकता है।

*फतेहाबाद पुलिस की अपील—*

▪️ OTP, ATM PIN, CVV और कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
▪️ ATM कार्ड ब्लॉक होने या KYC अपडेट संबंधी कॉल की पुष्टि सीधे बैंक की आधिकारिक शाखा अथवा अधिकृत माध्यम से करें।
▪️ अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
▪️ कॉल करने वाले के दबाव में आकर जल्दबाजी में कोई बैंकिंग प्रक्रिया पूरी न करें।
▪️ बैंक के नाम से आए संदिग्ध मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बजाय बैंक के आधिकारिक माध्यम का ही प्रयोग करें।

*साइबर ठगी होने पर समय न गंवाएं*

          एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित बैंक को तुरंत सूचित कर खाते एवं संदिग्ध लेन-देन को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाएं।
          उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा, “बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी आपकी आर्थिक सुरक्षा की चाबी है। फोन करने वाला चाहे खुद को बैंक अधिकारी ही क्यों न बताए, OTP, PIN और CVV किसी भी स्थिति में साझा न करें। सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत करें।”
*गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 01.09.2026 से 30.09.2026 के दौरान यातायात नियमों की पालना कराने के उद्देश्य से ड्रिंक एंड ड्राईव करने वाले 1497 वाहन चालकों के किए चालान, 28 वाहन को किया इंपाउंड।*

`गुरुग्राम: 04 अक्टूबर 2026`

▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2026 से 30.09.2026 के दौरान विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राईव) वाले वाहन चालकों के नियमानुसार चालान किए गए।

▪️इस अभियान को सफल बनाने यातायात पुलिस की, विभिन्न टीमों का गठन करके उनको चिन्हित स्थानों पर विशेष आदेश/निर्देश देकर तैनाती की गई। जिसमें पुलिस टीमों द्वारा नाका लगाकर चैकिंग करते हुए कुल 1497 वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राईव करते हुए मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनके चालान किए गए व 28 वाहन को इंपाउंड किया गया। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालको का चालान के दौरान लाइसेंस भी 03 महीने के लिए सस्पेंड किया जाता है। इस 03 महीने की अवधी के दौरान वो चालक किसी भी वाहन को नही चला सकता।

▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राईव करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसना तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराते हुए यातायात का संचालन व्यवस्थित तथा सुरक्षित करना है। 

▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस आप सभी से अपील करती है कि यातायात के सभी नियमों की पालना करें व किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन ना चलाए। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर रात के समय विशेष नाके लगाकर वाहनों को चैक किया जाता है और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको/मालिकों के नियमानुसार चालान किए जाते है। गुरुग्राम यातायात पुलिस के द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
*थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट कॉम्प्लेक्स से नल की टोंटियां चोरी करने के प्रयास में आरोपी काबू*

*– बाथरूम से दो टोंटियां तोड़कर ले जाने का प्रयास, कोर्ट सिक्योरिटी कर्मी ने मौके पर पकड़ा*

फतेहाबाद, 4 अक्टूबर। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाथरूम से नल की टोंटियां चोरी करने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान संदीप पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 1, शक्ति नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
        थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर को कोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीजेएम कोर्ट के पास स्थित बाथरूम से आवाज सुनाई दी। जांच करने पर एक युवक नल की टोंटियां तोड़ता मिला, जिसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से दो टोंटियां बरामद की गईं।
        सूचना मिलने पर पुलिस चौकी हुडा की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी तथा बरामद टोंटियों को अपने कब्जे में लिया। शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 433 दिनांक 03.10.2026, धारा 303(2) व 305(E) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
*थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, 8.57 ग्राम हेरोइन मामले में दो सप्लायर काबू*

*– ब्राह्मणवाला नहर पुल के पास कार से बरामद हुई थी हेरोइन, मामले में एक आरोपी पहले भेजा जा चुका न्यायिक हिरासत में*

रतिया, 4 अक्टूबर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने 8.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में दो सप्लायरों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ लबी पुत्र केवल सिंह निवासी रोझांवाली तथा भगवंत सिंह उर्फ मंटा पुत्र लाभ सिंह निवासी रतिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
        थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस टीम ने रतिया-बुढलाडा रोड स्थित ब्राह्मणवाला नहर पुल के पास कार सवार अमरजीत उर्फ रोहित उर्फ शूटर निवासी वार्ड नंबर 3, हनुमान चौक, रतिया तथा गुरप्रीत उर्फ लबी निवासी रोझांवाली को काबू किया था। नियमानुसार तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 8.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
       इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 212 दिनांक 02.10.2026, धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नशा सप्लाई से जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई की है। आगामी जांच जारी है।
मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से वारदात में प्रयोग स्कूटी व चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद।    बहादुरगढ़।            पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी एमआईई की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी एमआईई ने बताया कि साजन निवासी सुलेमान नगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया कि जूते के अपर बनाने का काम करता हूं दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल लेकर पार्ट बी बहादुरगढ़ में पेमेंट लेने के लिए आया था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को कंपनी के सामने खड़ी करके पेमेंट लेने के लिए अंदर चला गया। जब मैंने बाहर आकर देखा तो वहां पर मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियो के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त क्राइम शुभम सिंह ने उपरोक्त मामले की गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी में तैनात मुख्य सिपाही अनिल कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नशा बेचकर कमाई संपत्ति भी नहीं बचेगी, तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर हांसी पुलिस की पैनी नजर : एसपी विनोद कुमार

नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ अवैध कमाई के स्रोत और उससे बनाई गई संपत्ति की भी होगी जांच

हांसी, 04 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हांसी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई अब केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से होने वाली कमाई और उससे जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई रकम से बनाई गई संपत्ति भी जांच के दायरे में आएगी। नशा तस्करों की आय के स्रोत, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, चल-अचल संपत्तियों तथा उनके आर्थिक सहयोगियों के संबंध में नियमानुसार जांच की जाएगी।

नशा बेचकर बनाई संपत्ति पर भी होगी कानूनी कार्रवाई

एसपी हांसी ने कहा कि नशा तस्करी केवल एक व्यक्ति को प्रभावित करने वाला अपराध नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर समाज, युवाओं और परिवारों पर पड़ता है। इसलिए हांसी पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति की संपत्ति या वित्तीय संसाधनों का संबंध नशा तस्करी से अर्जित धन से पाया जाता है, तो लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उस संपत्ति को फ्रीज/अटैच करने सहित आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

तस्करों की कमर तोड़ने के लिए आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार

हांसी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के संबंध में उनकी आर्थिक गतिविधियों, आय के स्रोत, संपत्ति, बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही नशे के अवैध कारोबार में तस्करों का सहयोग करने वाले व्यक्तियों और उनके आर्थिक नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

एसपी हांसी श्री विनोद कुमार ने नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नशे का कारोबार छोड़ दें, क्योंकि नशा बेचकर कमाया गया पैसा और उससे बनाई गई संपत्ति भी कानून की नजर से नहीं बच सकेगी।

हांसी पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ इसके आर्थिक आधार को कमजोर करना है, ताकि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
*ज्वैलर से करीब 4 किलो चांदी व 5 ग्राम सोना लूट मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल तफ्तीश*

*– चांदपुरा-सिधानी रोड पर तेजधार हथियार के बल पर ज्वैलर से लूट की वारदात का पर्दाफाश*

*– तीन आरोपियों से 3 किलो 490 ग्राम चांदी व 4 ग्राम सोना बरामद*

*– जगसीर उर्फ जस्सी निकला वारदात का मास्टरमाइंड, लवप्रीत व नाबालिग ने दिया था लूट को अंजाम*

जाखल, 4 अक्टूबर। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना जाखल पुलिस ने चांदपुरा-सिधानी रोड पर ज्वैलर से करीब 4 किलोग्राम चांदी व लगभग 5 ग्राम सोना लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक नाबालिग को भी शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अब तक 3 किलो 490 ग्राम चांदी तथा 5 ग्राम सोना बरामद किया है। जिनकी मार्केट कीमत 8 लाख 62 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
*प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा*
                   प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए यातायात डीएसपी श्री जय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगसीर उर्फ जस्सी पुत्र मदनलाल निवासी गांव सिधानी, लवप्रीत पुत्र बलबिन्द्र सिंह निवासी नया गांव हाल पातड़ा, पंजाब तथा दीपक उर्फ काला पुत्र भोला सिंह निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, धूरी, पंजाब के रूप में हुई है।
                    मामले में शामिल नाबालिग को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

*ऐसे हुई थी लूट की वारदात*
                   डीएसपी जय सिंह ने बताया कि गांव चांदपुरा निवासी जश्नप्रीत सिंह की गांव सिधानी में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। 28 सितंबर की शाम वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने गांव चांदपुरा जा रहा था।
                    करीब 6:50 बजे जब वह चांदपुरा-सिधानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे तथा उनके पास तेजधार हथियार था।
                    आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर जश्नप्रीत से काले रंग का बैग छीन लिया। बैग में करीब 4 किलोग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण तथा लगभग 5 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे।

*शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई*
                      मामले की सूचना मिलते ही थाना जाखल प्रभारी निरीक्षक बलराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए तथा आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
                      शिकायत के आधार पर थाना जाखल में मुकदमा नंबर 134 दिनांक 01.10.2026 धारा 309(4), 311 व 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*सबसे पहले मास्टरमाइंड जगसीर गिरफ्तार*
                     पुलिस जांच के दौरान 1 अक्टूबर को आरोपी जगसीर उर्फ जस्सी को काबू किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
                     पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी जगसीर से उसके हिस्से में आई लूटी गई 1 किलो 626 ग्राम चांदी बरामद की गई।
पूछताछ के बाद दो और आरोपी काबू
                      जगसीर से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी लवप्रीत तथा दीपक उर्फ काला को भी काबू किया। दोनों आरोपियों को 2 अक्टूबर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
                      पूछताछ के दौरान आरोपी लवप्रीत से 700 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने में चार कोके तथा एक नथ शामिल है।
                     वहीं आरोपी दीपक उर्फ काला से 1 किलो 164 ग्राम चांदी बरामद करने में सफलता हासिल की गई।
                      *इस प्रकार तीनों गिरफ्तार आरोपियों से अब तक कुल 3 किलो 490 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है।*

*जगसीर था मास्टरमाइंड, पहले से थी ज्वैलर की जानकारी*
                      डीएसपी जय सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वारदात की योजना जगसीर उर्फ जस्सी, लवप्रीत तथा नाबालिग ने मिलकर तैयार की थी। वारदात का मास्टरमाइंड जगसीर उर्फ जस्सी था।
                      आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि जश्नप्रीत सोने-चांदी का कारोबार करता है और अक्सर आभूषण लेकर दुकान से आता-जाता है। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने लूट की योजना बनाई।

*लवप्रीत व नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम*
                       योजना के मुताबिक लवप्रीत और नाबालिग मोटरसाइकिल पर सवार होकर ज्वैलर के पीछे लगे और चांदपुरा-सिधानी रोड पर मौका पाकर तेजधार हथियार के बल पर उससे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया।
                        जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद लूटे गए आभूषणों को आपस में बांटा गया। जगसीर और दीपक की भूमिका लूटे गए माल को अपने पास रखने तथा ठिकाने लगाने से संबंधित सामने आई है।

*मामले की जांच जारी*
                        डीएसपी जय सिंह ने बताया कि मामले में जांच लगातार जारी है। आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, शेष बरामदगी तथा वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।
                        उन्होंने कहा कि फतेहाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। लूट, स्नैचिंग तथा अन्य संगीन वारदातों में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
*गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्यवाही से 03 मासूमों की सकुशल घर वापसी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चों को बरामद करके परिजनों को सौंपा।*

`गुरुग्राम: 04 अक्टूबर 2026`

▪️ पुलिस थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम पुलिस टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता से कार्यवाही करते हुए गुम हुए तीन मासूम बच्चों को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों को सौंपा है। बच्चों के गुम होने के बाद बच्चों के परिजन काफी परेशान थे, परन्तु पुलिस थाना सेक्टर-53 पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करके उनके बच्चों को सकुशल लौटने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

▪️पुलिस थाना सेक्टर-53 गुरुग्राम पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वजीराबाद, गुरुग्राम के रहने वाले 09 वर्षीय रवि, 07 वर्षीय रक्षित तथा 05 वर्षीय राजन दिन में करीब 03:00 बजे ताऊ देवी लाल पार्क में खेलने के लिए गए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस घर नहीं लौटे।

▪️ सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-53 निरीक्षक के प्रबन्धक निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश करते हुए बच्चों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई तथा हरसंभव प्रयास किए गए।

▪️ पुलिस टीम की तत्परता, सतर्कता एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप करीब 07:40 बजे शाम तीनों बच्चों को वजीराबाद सब्जी मंडी से सकुशल बरामद कर लिया गया।

▪️ बच्चों को सुरक्षित बरामद करने के बाद थाना सेक्टर-53 पुलिस द्वारा तीनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी तथा उन्होंने गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

*▪️गुरुग्राम पुलिस का संदेश:* गुरुग्राम पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति अथवा आवश्यकता के समय पुलिस को तुरंत सूचित करें।
🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜04 अक्टूबर 2026*
                 *रविवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन 
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी - 27:55 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी 
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 24:14 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* तैतिल - 16:53 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ - 12:32 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 24:33
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - 18:32 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 16:35 से 18:04
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन बदी नवमी 27:55 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध आज , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीनां श्राद्ध , अविधवा नवमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग  24:14 से  , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें ,  श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती , श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस , श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस , विश्व पशु कल्याण दिवस , भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय अखण्डता दिवस व विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 26:09 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध आज।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,* 
     *शास्त्रं तस्य करोति किम्।* 
 *लोचनाभ्यां विहीनस्य,* 
     *दर्पणः    किं   करिष्यति ॥* 
*अर्थात्👉*
          _जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_
🌹

*4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1227 - खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
1943 – यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।
1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया। "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
1963 - क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
1966 – लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
2006 - जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2008 - अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
2011 - अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
2012 - चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
2012 - फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
2019 - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल ने गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन - 2019 का उद्घाटन किया।
2019 - हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों के दौरान नकाब के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध।
2020 - भारत - थलसेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दो दिन की म्‍यामां यात्रा पर रवाना हुए।
2021 - जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को देश का प्रधानमंत्री चुना।
2021 - रूस ने पहली बार परमाणु पनडुब्बी से कल जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 - भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति का 8वां संस्करण श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में शुरू हुआ।
2022 - एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार महोत्सव छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस दिल्ली में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।
2022 - उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 45-50 लोगों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिरी।
2022 - निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया (जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी)।
2022 - गुजरात के वडोदरा सड़क हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - रूस ने पूरे देश में अपनी आपातकालीन सार्वजनिक चेतावनी प्रणालियों का परीक्षण किया।
2023 - सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता, सेना के कैंप उखड़े, 41 गाड़ियां डूबीं; तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फुट तक बढ़ा।
2023 - भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया।
2024 - देश के पूर्वी और खाड़ी तटों पर अमेरिकी बंदरगाह कर्मचारियों ने 3 दिनों के बाद हड़ताल समाप्त की।
2024 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 'स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता' विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2025 - अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया।

*4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1857 - श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1884 - रामचन्द्र शुक्ल- बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार।
1927 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
1931 - संध्या मुखोपाध्याय - हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका ।
1952 - श्रीपद येस्सो नायक भारत की लोकसभा में सांसद व केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री बने।
2014 - जीन क्लाउड दुवेलियर- हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।

*4 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1979 - कस्तूरी बाई - प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।
2004 - नीलमणि राउत्रे - उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2011 - भागवत झा आजाद - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2015 – भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।
2020 - बीजू जनता दल के विधायक प्रदीप महारथी का निधन हुआ।
2020 - मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ वे समाजवादी पार्टी के पूर्व *एमएलसी* थे (ध्यानार्थ - समाजवादी पार्टी के संस्थापक , पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ये नहीं हैं )।
2021 - दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे पूर्व नौकरशाह और शिक्षाविद शक्ति सिन्हा का निधन हुआ।
2022 - प्रख्यात वयोवृद्ध हिन्दी कथाकार शेखर जोशी (90) का निधन हुआ।
2023 - ग्रीक बास्केटबॉल खिलाड़ी और 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण कोच गियानिस इयोनिडिस (78) का निधन हुआ।
 2023 - भारत के पहले आदिवासी बिशप कार्डिनल टोप्पो (83) का निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलियाई पॉप गायक-गीतकार, वोकल अरेंजर और संगीत निर्देशक जैक कोलवेल (34) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी प्रो फुटबॉल HOF गार्ड बिली शॉ (85) का निधन हुआ।
2025 - हिंदी और मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम (87) का निधन हुआ।
2025 - राजस्थान के दिग्गज किसान नेता, पूर्व सांसद रामेश्वर लाल डूडी (62) का निधन हुआ।
2025 - मोहाली (चंडीगढ़) निवासी भारतीय सेना के जवान गगनदीप सिंह (25) लद्दाख में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए।

*4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती।
🌟 श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस।
🌟 श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस।
🌟 विश्व पशु कल्याण दिवस।
🌟 भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस।
🌟 राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।
🌟 विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
      *आज का राशिफल* 
 *04 अक्टूबर 2026 , रविवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यस्त रहोगे , खुद के लिए समय निकालें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव तो रहेगा परन्तु आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। किसी विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। करीबियों से मुलाकात होगी। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
 आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी - भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 
      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

        🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*गुरुग्राम यातायात पुलिस की बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 2 दिनों में 250 वाहन किए इंपाउंड।*

दिनांक: 3 अक्टूबर 2026. 

गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों में गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चल रहे 250 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर High Security Registration Plate (HSRP) निर्धारित नियमों के अनुसार अवश्य लगवाएं। वाहन पर स्पष्ट एवं निर्धारित नंबर प्लेट होने से वाहन की पहचान सुनिश्चित होती है और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहनों पर वैध एवं निर्धारित नंबर प्लेट लगवाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करती है।
*पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार प्रभारी इंटरसेप्टर द्वारा टोल प्लाजा के पास एक कार का ब्लैक फिल्म लगाने तथा बिना नंबर प्लेट के 25500 रुपए का चालान करके इंपाउंड किया गया ।*
पंचकूला पुलिस ने कैथल व लुधियाना के 2 ड्रग तस्कर दबोचे, 6 लाख से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद

आरोपी संदीप के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 4 मामले दर्ज, दोनों आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में

पंचकूला/ 3 अक्टूबर:- पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने हेरोइन तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर को पहले सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास से 31 ग्राम हेरोइन के साथ संदीप कुमार उर्फ सैंडी निवासी गांव मटौर, जिला कैथल को काबू किया। बरामद हेरोइन की कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी से पूछताछ में सामने आए सप्लायर बलविन्द्र सिंह उर्फ विक्की निवासी जिला लुधियाना को भी पुलिस ने पंजाब के ढकौली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पंचकूला के चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को 1 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप कुमार उर्फ सैंडी पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-26 हर्बल पार्क के पास किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ देने आने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की और पार्किंग में खड़े एक युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में की, जिसके बाद उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि संदीप कुमार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 4 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों और ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंचकूला में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले आरोपियों तक पहुंचने के साथ-साथ उनके पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई करना है।
ट्रैफिक से थाना-चौकी तक जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग की पहल, पंचकूला पुलिसकर्मियों ने सीखे तनाव प्रबंधन और प्रभावी जनसंपर्क के गुर

2 दिवसीय सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में हुआ समापन

पंचकूला/03 अक्टूबर: पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता, व्यवहार एवं जनसंपर्क कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर पंचकूला आईपीएस पंकज नैन की पहल पर पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में आयोजित दो दिवसीय “सॉफ्ट स्किल्स: एडवांस्ड टेक्निक्स इन पीपल मैनेजमेंट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। समापन अवसर पर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ थाना एवं चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया और तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने, प्रभावी संवाद तथा विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की तकनीकें सीखीं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रतिदिन आमजन, वाहन चालकों और राहगीरों से सीधे संवाद करते हैं। ऐसे में धैर्य, सकारात्मक दृष्टिकोण और परिस्थितियों के अनुसार उचित निर्णय लेने की क्षमता पुलिसिंग का अहम हिस्सा है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर लोगों से सम्मानजनक तरीके से बातचीत करने और समस्या को बिना बढ़ाए समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम में थ्राइव स्किल्स स्टूडियो की संस्थापक एवं सीईओ प्रीति सिंह ने प्रभावी संचार, बेहतर व्यवहार, संघर्ष की स्थिति को नियंत्रित करने, दबाव में संयम बनाए रखने तथा आमजन का विश्वास हासिल करने से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। पुलिसकर्मियों को यह भी समझाया गया कि ड्यूटी के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखते हुए सकारात्मक एवं सम्मानजनक संवाद कैसे किया जाए।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उपयोगी रहा, क्योंकि उन्हें सड़क पर रोजाना अलग-अलग परिस्थितियों और व्यवहार वाले लोगों से सामना करना पड़ता है। वहीं थाना एवं चौकी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मी भी शिकायतों, विवादों और अन्य परिस्थितियों में जनता के सीधे संपर्क में रहते हैं। ऐसे में संवाद एवं व्यवहार-कुशलता को मजबूत करने से पुलिस की कार्यप्रणाली और जनसंपर्क दोनों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के साथ विश्वास का संबंध कायम करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में कानून के प्रति दृढ़ रहते हुए व्यवहार में संयम, सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखनी चाहिए। इस प्रकार के प्रशिक्षण तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने और पुलिस-जनता के बीच सहयोग को मजबूत करने में सहायक हैं।

इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार, ट्रैफिक पुलिस, थाना व चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
पंचकूला पुलिस ने कैथल व लुधियाना के 2 ड्रग तस्कर दबोचे, 6 लाख से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद

आरोपी संदीप के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 4 मामले दर्ज, दोनों आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में

पंचकूला/ 3 अक्टूबर:- पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने हेरोइन तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर को पहले सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास से 31 ग्राम हेरोइन के साथ संदीप कुमार उर्फ सैंडी निवासी गांव मटौर, जिला कैथल को काबू किया। बरामद हेरोइन की कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी से पूछताछ में सामने आए सप्लायर बलविन्द्र सिंह उर्फ विक्की निवासी जिला लुधियाना को भी पुलिस ने पंजाब के ढकौली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पंचकूला के चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को 1 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप कुमार उर्फ सैंडी पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-26 हर्बल पार्क के पास किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ देने आने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की और पार्किंग में खड़े एक युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में की, जिसके बाद उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि संदीप कुमार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 4 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों और ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंचकूला में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले आरोपियों तक पहुंचने के साथ-साथ उनके पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई करना है।
खेलते-खेलते घर से बाजार पहुंचा 3 वर्षीय मासूम, पंचकूला पुलिस की तत्परता से 2 घंटे में परिवार से मिला

पंचकूला/ 03 अक्टूबर:-पंचकूला पुलिस ने अपनी मुस्तैदी, त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे को गुम होने के मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय निवासियों और बच्चे के माता-पिता ने पंचकूला पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना की है।

घटनाक्रम के अनुसार, आज पंचकूला के बरवाला क्षेत्र से सुबह करीब 11 बजे एक 3 वर्षीय बच्चा घर के पास अकेले खेलते-खेलते भटककर नजदीकी मुख्य बाजार में जा पहुंचा। इस दौरान बच्चे के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर पर मौजूद दादा-दादी को लगा कि बच्चा भी अपने माता-पिता के साथ ही गया है। इसी गफलत और गलतफहमी के कारण मासूम अकेला ही भीड़भाड़ वाले बाजार की ओर निकल गया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस को अकेले घूम रहे बच्चे के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, बिना एक पल गंवाए ईआरवी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम द्वारा बच्चे को सुरक्षित बरवाला चौकी में लाया गया और प्यार से संभालते हुए उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। बरवाला पुलिस चौकी और ईआरवी टीम के प्रयासों के चलते महज 2 घंटे के भीतर परिजनों की पहचान कर ली गई और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने पंचकूला जिले के सभी अभिभावकों को विशेष हिदायत और अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे अपनी सुरक्षा से पूरी तरह अनजान होते हैं और अक्सर खेलते-खेलते सड़कों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में निकल जाते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे घर पर बच्चों पर लगातार नजर रखें। ऐसे में बच्चे किसी तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना या अन्य अनहोनी के खतरे में पड़ सकते है। बच्चों की सुरक्षा केवल सतर्कता से ही संभव है, इसलिए हर अभिभावक जिम्मेदारी से ध्यान रखे।
फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिको की फ्लाईट बुकिंग की फर्जी बैवसाईट बनाकर डॉलर की ठगी करने का मामला
गिरोह मे शामिल रहे छह आरोपी और गिरफ्तार

संक्षिप्त हालात:-
           रोहतक पुलिस की थाना साईबर की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी नागरिको की फ्लाईट बुंकिग के नाम पर फर्जी वेबसाईट बनाकर डॉलर की ठगी करने के मामले मे शामिल रहे छह आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
         पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 25.09.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव सुन्दरपुर मे बिना किसी अनुमति के फर्जी काल सैन्टर चलाकर USA नागरिको को फ्लाईट बुकिंग की फर्जी वैबसाईड बनाकर डॉलर की ठगी कर रहे है। सुचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुये पीएसआई पवन के नेतृत्व मे छापेमारी के लिये साईबर थाना रोहतक की टीम का गठन किया गया। गांव सुन्दरपुर खेतो मे स्थित फार्म मे दो युवक मोबाइल पर व एक युवक लैपटाँप पर व एक अन्य युवक ईयरफोन लगाकर बातचीत अंग्रेज़ी भाषा में विदेशी नागरिकों को ठगने के लिए बातें कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा चारो युवको को काबू किया गया। चारो युवको की पहचान अमन पुत्र पेवन्द्र निवासी पंजाब, अभिषेक पुत्र धनजंय निवासी पंजाब, आकाश पुत्र अशोक निवासी झज्जर व नितिन पुत्र मुकेश निवासी झज्जर के रुप मे हुई। युवको से एक लैपटाँप, पांच मौबाईल फोन बरामद किये गये। आरोपियों के ख़िलाफ़ थाना साईबर में अभियोग अंकित किया गया।
          दौराने जांच दिनांक 01.10.2026 को आरोपी रोहित पुत्र औमप्रकाश निवासी दिल्ली, वरुण पुत्र अरुण निवासी उतर प्रदेश, अमित पुत्र प्रेमचन्द निवासी दिल्ली, तौरेन्ज पुत्र साबीर निवासी दिल्ली, सागर पुत्र प्रेमचन्द निवासी गुरुग्राम व हरिश पुत्र राजबीर निवासी फरिदाबाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह मे शामिल रहे पांच आरोपी पहले गिरफ्तार किये जा चुके है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ कि जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. रोहित पुत्र औमप्रकाश निवासी दिल्ली ।
2. वरुण पुत्र अरुण निवासी उतर प्रदेश ।
3. अमित पुत्र प्रेमचन्द निवासी दिल्ली ।
4. तौरेन्ज पुत्र साबीर निवासी दिल्ली ।
5. सागर पुत्र प्रेमचन्द निवासी गुरुग्राम।
6. हरिश पुत्र राजबीर निवासी फरिदाबाद।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 134 दिनांक 25.09.2026 धारा  318(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस थाना साईबर रोहतक।
*जमीनी विवाद में मारपीट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 05 आरोपी काबू।*

`गुरुग्राम : 03 अक्टूबर 2026`

▪️दिनांक 02.10.2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 02.10.2026 को यह तथा इसका भाई अपने परिवार सहित गांव पातली, गुरुग्राम में खेतों में काम कर रहा था, तभी वहां पर गाड़ियों में सवार होकर कुछ व्यक्ति आए तथा पोल गाढ़ने लगे। जब इन्होंने उन व्यक्तियों को पोल गाड़ने से मना किया तो उन्होंने इनके साथ लाठी डंडो, रॉड से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। 

▪️थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 05 आरोपियों को दिनांक 03.10.2026 को फरुखनगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों को पहचान *1. दलबीर उर्फ बाज निवासी गांव गागटान, जिला झज्जर, 2. रोहित निवासी गांव बापड़ौदा, जिला झज्जर, 3. हरेन्द्र निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर, 4. आशु निवासी गांव आसौदा, जिला झज्जर व 5. परमजीत निवासी गांव कासंडा, जिला झज्जर* के रूप में हुई।

▪️आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में एक अन्य दिनेश नामक आरोपी ने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता से वर्ष-2018 में जमीन खरीदी थी, जिसका उसको कब्जा नहीं मिल रहा था। इसके बाद उक्त आरोपी जमीन का कब्जा लेने के लिए अपने अन्य व उपरोक्त साथी आरोपियों के साथ इकट्ठा होकर गया और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।

▪️पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
*अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहे बेल जंपर आरोपी को हिसार पुलिस ने सिरसा से किया गिरफ्तार*

हिसार 03 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों तथा न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश न होने वाले बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पीओ स्टाफ हिसार ने कार्रवाई करते हुए एक बेल जंपर आरोपी को जिला सिरसा के गांव कुम्हारिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रभान पुत्र कृष्ण निवासी कुम्हारिया, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 135/2022, धारा 323, 294, 34, 506 IPC, थाना अर्बन एस्टेट हिसार में मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार थाना अर्बन एस्टेट हिसार के हवाले किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि न्यायालय से संबंधित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों तथा बेल जंपरों को किसी भी सूरत में कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

हिसार पुलिस की अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है कि कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     *📜 03 अक्टूबर 2026*
               *शनिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन 
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 08:01 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी 
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा - 25:30 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु 
*💫करण-* बव - 08:01 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वरियान - 15:21 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:05
*🌙चन्द्रोदय-* 23:26
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 09:12 से 10:41
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व 

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन बदी सप्तमी 08:01 तक पश्चात् अष्टमी 29:53 तक , सप्तमी तिथि का श्राद्ध (सुबह 08:01 से पहले उसके बाद अष्टमी का श्राद्ध) , अष्टमी तिथि का क्षय , मध्याष्टमी श्राद्ध , कालाष्टमी , श्री अशोकाष्टमी , श्री महालक्ष्मी व्रत सम्पन्न (चन्द्रोदय व्यापिनी) , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत , शुक्र (वक्री) 12:45 पर ,  "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , आचार्य श्री विद्यानन्द जी समाधि (जैन) , श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति दिवस व जर्मन एकीकरण दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन बदी नवमी 27:55 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध आज , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीनां श्राद्ध , अविधवा नवमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न  चोरहार्य  न राजहार्य न* 
     *भ्रतृभाज्यं न च भारकारि।* 
*व्यये कृते वर्धति एव नित्यं* 
    *विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्।।* 
*भावार्थ 👉* 
            _एक ऐसा धन जिसे न चोर चुराकर ले जा सकता है, न ही राजा छीन सकता है, जिसका न भाइयों में बंटवार हो सकता है, जिसे न संभालना मुश्किल व भारी होता है और जो अधिक खर्च करने पर बढ़ता है, वो विद्या है। यह सभी धनों में से सर्वश्रेष्ठ धन है।_
🌹

*3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया । "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।
1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किय

1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।
2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।
2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।
2019 - भारत और कज़ाखस्‍तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास कजि़न्‍द-2019 उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।
2019 - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटर नेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए। मुकेश शास्त्री।
2019 - ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।
2020 - भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्रमोदी ने रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी ( 9.02 किलोमीटर लम्बी राजमार्गटनल )  अटल टनल का लोकार्पण किया।
2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की ईदगाह मस्जिद में विस्फोट होने से कम से कम 12 लोग मारे गए और 32 घायल हुए।
2021 - अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुई गोलीबारी में एक पत्रकार समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हुई।
2022 - 22 साल की मेहनत के बाद स्वदेशी हेलिकॉप्टर प्रचंड / लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) Air Force के बेड़े में शामिल हुआ।
2022 - स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नई खोज के लिए 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्‍कार के साथ दी जाएगी)।
2022 - राष्ट्रीय खेल राउंड-अप: पोल वॉल्ट में अपने ही राष्ट्रीय रेकॉर्ड को तोड़ते हुए शिव ने स्वर्ण पदक जीता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - निज्जर मामले में भारत का नया एक्शन, कनाडा को उसके 41 राजनयिक वापस बुलाने का आदेश दिया।
2023 - इटली में भीषण सड़क हादसा से 21 लोगों की मौत हुई 18 से अधिक लोग घायल हुए।
2023 - पीले सागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी हादसे लगभग 55 जवानों की दर्दनाक मौत हुईं।
2023 - नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली NCR व उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए।
2024 - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील पर एक अतिभारित नौका के पलट जाने से लगभग 78 लोगों की मौत हुई।
2024 -  ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह हिंद महासागर में चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंप रहा है।
2025 - अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल, राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया आदेश।

*3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1890 - लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता रहे।
1927 - प. परमेश्वरन्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं जन संघ के पूर्व उपाध्यक्ष थे।
1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
1949 - जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक ।
1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश  रह चुके हैं ।
1959 - श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री।
1967 - गजेन्द्र सिंह शेखावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री (2014)।
1999 - निषाद कुमार - ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट।

*3 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन ।
1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक।
2019 - अमेरिकी - ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया।
2020 - जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्‍पा भावे का मुंबई में निधन।
2021 - घनश्याम नायक एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
2022 - अमेरिकी नाटककार चार्ल्स एच. फुलर जूनियर (83) का निधन हुआ।
2023 - ऑस्ट्रेलियाई राजनेत व सांसद गैरी नेहल (89) का निधन हुआ। 
2023 - अमेरिकी सशिक्षिका, संगीतकार लीना मैक्लिन (95) का निधन हुआ।
2023 - इतालवी पत्रकार व राजनेता गिउलिओ क्वेरसिनी (81) का निधन हुआ। 
2023 - इतालवी लेखिका और निबंधकार मरीना मिज़ाऊ (87) का निधन हुआ।
2025 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी आर्थर जोन्स (39) का निधन हुआ।

*3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री विद्यानन्द जी समाधि (जैन)।
🌟 श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस।
🌟 विश्व प्रकृति दिवस।
🌟 जर्मन एकीकरण दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
      *आज का राशिफल* 
 *03 अक्टूबर 2026 , शनिवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। किसी अपने से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आराम को समय मिलेगा। धर्म के प्रति निष्ठा बढेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)
 आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। धर्म में विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी ।  कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। धर्म में विश्वास बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

*ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें* 
*Whatsapp* 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। धर्म में विश्वास और रूचि होगी । आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। परिवार का माहौल धार्मिक बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । किसी प्रियजन की चिंता दबाव बना सकती है। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धार्मिक विचार प्रबल होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 
      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

        🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
ऑपरेशन हंटडाउन का एक महीने में बड़ा असर: पंचकूला पुलिस ने चोरी-स्नैचिंग के 19 मामलों में 36 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 78 वाहन सहित अन्य सामान बरामद

ट्राईसिटी में करीब 60 स्नैचिंग करने वाला मास्टरमाइंड विक्की भी साले उस्मान अली समेत गिरफ्तार, 1800 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस आरोपियों तक, दोनों 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

5 माह पहले ही सजा पूरी होने के बाद जेल से बाहर आया था विक्की, स्पोर्ट्स बाइक पर करते थे रैकी, काली टेप लगाकर खुद करते थे नकली नंबर प्लेट तैयार

पंचकूला/02 अक्टूबर: पंचकूला में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान ऑपरेशन हंटडाउन के तहत सितंबर माह में पंचकूला पुलिस ने चोरों और स्नैचरों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। एक महीने तक चले इस विशेष अभियान के दौरान क्राइम यूनिट-1, 2 और 3 की टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए चोरी और स्नैचिंग के 19 मामलों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से नकदी, 6 मोबाइल फोन, 78 वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामद वाहनों में बाइक, एक्टिवा, कार और टिप्पर शामिल हैं। अभियान के दौरान दो बड़े वाहन चोर गिरोहों का भी पर्दाफाश किया। हमारी कार्रवाई केवल चोरी और स्नैचिंग करने वाले आरोपियों तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि चोरी का सामान खरीदने, आगे सप्लाई करने या वाहनों को तोड़कर उनके पुर्जे बेचने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

इसी अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को एक और बड़ी सफलता 1 अक्टूबर को मिली जब करीब 60 स्नैचिंग वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी विक्की उर्फ देवेन्द्र सिंह को उसके रिश्ते में साले उस्मान अली समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों तक पहुंचने के लिए इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में करीब 1800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपी विक्की उर्फ देवेन्द्र सिंह, निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी डेराबस्सी, पिछले करीब 20 वर्षों से ट्राईसिटी क्षेत्र में सक्रिय रहा है। वह करीब पांच माह पहले सजा पूरी कर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साले उस्मान अली पुत्र मेहरबान अली, निवासी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साथ मिलकर दोबारा वारदातें शुरू कर दीं। आरोपियों ने 25 जुलाई 2026 को सैक्टर-14 थाना में दर्ज एक मामलें में सेक्टर-16 पंचकूला निवासी महिला की सोने की चेन झपट ली थी। 

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी दिन के समय स्पोर्ट्स बाइक पर घूमकर रेकी करते थे और वारदात के दौरान नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। आरोपी काली टेप आदि की मदद से खुद नकली नंबर प्लेट तैयार करते थे। दोनों पंचकूला के अलावा चंडीगढ़ और मोहाली में भी वारदातों को अंजाम देते थे।  दोनों आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 

एक महीने की कार्रवाई में अपराधियों के पूरे नेटवर्क पर फोकस
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि ऑपरेशन हंटडाउन के तहत सितंबर माह में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर विशेष फोकस रखते हुए लगातार कार्रवाई की गई। हमारी टीमों ने मिलकर ऐसे अपराधियों की पहचान की जो चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं।  
पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि पंचकूला पुलिस का उद्देश्य जिले में ऐसा सुरक्षित माहौल कायम करना है, जहां लोग अपने परिवार के साथ सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेखौफ होकर घूम सकें। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
ऑपरेशन हंटडाउन का एक महीने में बड़ा असर: पंचकूला पुलिस ने चोरी-स्नैचिंग के 19 मामलों में 36 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 78 वाहन सहित अन्य सामान बरामद

ट्राईसिटी में करीब 60 स्नैचिंग करने वाला मास्टरमाइंड विक्की भी साले उस्मान अली समेत गिरफ्तार, 1800 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस आरोपियों तक, दोनों 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

5 माह पहले ही सजा पूरी होने के बाद जेल से बाहर आया था विक्की, स्पोर्ट्स बाइक पर करते थे रैकी, काली टेप लगाकर खुद करते थे नकली नंबर प्लेट तैयार

पंचकूला/02 अक्टूबर: पंचकूला में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान ऑपरेशन हंटडाउन के तहत सितंबर माह में पंचकूला पुलिस ने चोरों और स्नैचरों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। एक महीने तक चले इस विशेष अभियान के दौरान क्राइम यूनिट-1, 2 और 3 की टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए चोरी और स्नैचिंग के 19 मामलों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से नकदी, 6 मोबाइल फोन, 78 वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामद वाहनों में बाइक, एक्टिवा, कार और टिप्पर शामिल हैं। अभियान के दौरान दो बड़े वाहन चोर गिरोहों का भी पर्दाफाश किया। हमारी कार्रवाई केवल चोरी और स्नैचिंग करने वाले आरोपियों तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि चोरी का सामान खरीदने, आगे सप्लाई करने या वाहनों को तोड़कर उनके पुर्जे बेचने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

इसी अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को एक और बड़ी सफलता 1 अक्टूबर को मिली जब करीब 60 स्नैचिंग वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी विक्की उर्फ देवेन्द्र सिंह को उसके रिश्ते में साले उस्मान अली समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों तक पहुंचने के लिए इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में करीब 1800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपी विक्की उर्फ देवेन्द्र सिंह, निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी डेराबस्सी, पिछले करीब 20 वर्षों से ट्राईसिटी क्षेत्र में सक्रिय रहा है। वह करीब पांच माह पहले सजा पूरी कर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साले उस्मान अली पुत्र मेहरबान अली, निवासी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साथ मिलकर दोबारा वारदातें शुरू कर दीं। आरोपियों ने 25 जुलाई 2026 को सैक्टर-14 थाना में दर्ज एक मामलें में सेक्टर-16 पंचकूला निवासी महिला की सोने की चेन झपट ली थी। 

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी दिन के समय स्पोर्ट्स बाइक पर घूमकर रेकी करते थे और वारदात के दौरान नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। आरोपी काली टेप आदि की मदद से खुद नकली नंबर प्लेट तैयार करते थे। दोनों पंचकूला के अलावा चंडीगढ़ और मोहाली में भी वारदातों को अंजाम देते थे।  दोनों आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 

एक महीने की कार्रवाई में अपराधियों के पूरे नेटवर्क पर फोकस
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि ऑपरेशन हंटडाउन के तहत सितंबर माह में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर विशेष फोकस रखते हुए लगातार कार्रवाई की गई। हमारी टीमों ने मिलकर ऐसे अपराधियों की पहचान की जो चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं।  
पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि पंचकूला पुलिस का उद्देश्य जिले में ऐसा सुरक्षित माहौल कायम करना है, जहां लोग अपने परिवार के साथ सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेखौफ होकर घूम सकें। आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
*नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, मुल्तानी चौक व 12 क्वार्टर क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं आयोजित*

*नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को उपचार और परामर्श दिलाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है हिसार पुलिस : एसपी सिद्धान्त जैन*

*आज 17 नशा पीड़ितों को उपलब्ध करवाई गई दवाइयां, 04 नए नशा पीड़ितों की पहचान कर उपचार प्रक्रिया से जोड़ा*

हिसार, 2 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के कुशल नेतृत्व में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना एचटीएम व मिल गेट क्षेत्र के मुल्तानी चौक और 12 क्वार्टर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं में नशा मुक्ति टीम ने कॉलोनीवासियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी युवा नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करे। इस दौरान क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई।

*17 नशा पीड़ितों को उपचार व दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं*

नशा मुक्ति अभियान के तहत टीम ने आज 04 नए नशा पीड़ितों की पहचान की। इनमें से 05 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, जबकि 05 नशा पीड़ितों को दूसरी बार उपचार के लिए दवाइयां दिलवाई गईं। इस दौरान आवश्यक ब्लड टेस्ट और काउंसलिंग भी करवाई गई।

इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति टीम द्वारा 07 नशा पीड़ितों के घर जाकर उन्हें पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार कुल 17 नशा पीड़ितों को उपचार, दवाइयां और आवश्यक परामर्श से जोड़ने का प्रयास किया गया।

*नशे के खिलाफ लड़ाई में आमजन की भागीदारी जरूरी : एसपी सिद्धान्त जैन*

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार और परामर्श उपलब्ध करवाने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के खिलाफ इस अभियान को जन आंदोलन बनाने में पुलिस का सहयोग करें। नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें तथा नशे की लत से प्रभावित युवाओं को उपचार के लिए प्रेरित करें।

हिसार पुलिस का संदेश है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार, सहयोग और नई जिंदगी की राह देना भी प्राथमिकता है।