Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

News in Uklana

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर 

पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं।

यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई  फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।  साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं। यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग*

*– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी*

फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं।
      अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
      सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
      फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
      पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग* *– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी* फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक

पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में  साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई  निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज  निवासी अहमदाबाद, गुजरात  उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें।
उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज निवासी अहमदाबाद, गुजरात उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक

पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में  साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई  निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज  निवासी अहमदाबाद, गुजरात  उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार दोनों बैंक कर्मचारी साइबर ठगों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाने, उनके दस्तावेज एकत्र करने तथा ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने में अहम भूमिका निभाते थे। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें।
उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज निवासी अहमदाबाद, गुजरात उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार दोनों बैंक कर्मचारी साइबर ठगों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाने, उनके दस्तावेज एकत्र करने तथा ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने में अहम भूमिका निभाते थे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

*ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई*
*एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर इंटरसेप्टर टीम ने किए चालान, यातायात नियमों के पालन की अपील*
हिसार 02 अगस्त । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत इंटरसेप्टर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप एवं उनकी टीम ने सिरसा रोड टोल प्लाजा के समीप प्रभावी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए।
प्रभारी इंटरसेप्टर सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सिरसा रोड टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक थार वाहन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹10,000 का चालान किया गया और एक अन्य वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किए जाने पर शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नियमानुसार चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा किसी भी स्थिति में शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। हिसार पुलिस द्वारा ऐसे नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर इंटरसेप्टर टीम ने किए चालान, यातायात नियमों के पालन की अपील* हिसार 02 अगस्त । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत इंटरसेप्टर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप एवं उनकी टीम ने सिरसा रोड टोल प्लाजा के समीप प्रभावी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए। प्रभारी इंटरसेप्टर सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सिरसा रोड टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक थार वाहन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹10,000 का चालान किया गया और एक अन्य वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किए जाने पर शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नियमानुसार चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा किसी भी स्थिति में शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। हिसार पुलिस द्वारा ऐसे नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

प्रेस नोट
दिनांक : 01.08.2026

सीआईए नारनौंद की बड़ी कार्रवाई : 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौंद लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीआईए नारनौंद पुलिस ने 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।

सीआईए नारनौंद में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम अपराध की रोकथाम एवं गश्त के दौरान नारनौंद-मोठ राघड़ान रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि अजीत पुत्र रोहताश निवासी गांव मोठ राघड़ान अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की।

पुलिस द्वारा नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट की कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए आरोपी की तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से बरामद गांजे के स्रोत, इसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति, संभावित खरीदारों, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

प्रेस नोट दिनांक : 01.08.2026 सीआईए नारनौंद की बड़ी कार्रवाई : 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौंद लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीआईए नारनौंद पुलिस ने 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। सीआईए नारनौंद में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम अपराध की रोकथाम एवं गश्त के दौरान नारनौंद-मोठ राघड़ान रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि अजीत पुत्र रोहताश निवासी गांव मोठ राघड़ान अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की। पुलिस द्वारा नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट की कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए आरोपी की तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से बरामद गांजे के स्रोत, इसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति, संभावित खरीदारों, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 1, 2026

04 प्रेस नोट 01.08.2026
पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश की नाकाम, रेलवे स्टेशन के पास तीन देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार

आरोपी पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत भेजा

पंचकूला/ 01 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस टीम ने चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तीन अवैध देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को  30 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार नामक व्यक्ति चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अवैध देशी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना चंडीमंदिर में 30 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई किए जाने थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ है। पुलिस इस खुलासे के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन, अन्य संभावित आरोपियों तथा अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

04 प्रेस नोट 01.08.2026 पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश की नाकाम, रेलवे स्टेशन के पास तीन देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार आरोपी पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 01 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस टीम ने चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तीन अवैध देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को 30 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार नामक व्यक्ति चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अवैध देशी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना चंडीमंदिर में 30 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई किए जाने थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ है। पुलिस इस खुलासे के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन, अन्य संभावित आरोपियों तथा अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Uklana, Hissar | Aug 1, 2026

डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर  आज जेल भेजा

पंचकूला/ 31 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर  सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा पंचकूला/ 31 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Jul 31, 2026