*सीआईए मिल गेट द्वारा अवैध पिस्तौल (.315 बोर) सहित 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार*
हिसार। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA
मिल गेट की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी तुषार उर्फ मच्छल, उम्र 19 वर्ष, निवासी महावीर कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर महावीर कॉलोनी माइनर के पास पेड़ के नीचे छिपाकर रखी गई एक अवैध पिस्तौल (.315 बोर) बरामद की गया।
इस संबंध में थाना HTM हिसार में Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Uklana, Hissar | Sep 13, 2026