पोड़ैयाहाट: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गोड्डा में जेल में रहे झारखंड के पूर्व सचिव विनय चौबे की नियुक्ति पर सवाल उठाए
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को गोड्डा में नौ महीनों तक जेल में रहे झारखंड के पूर्व सचिव विनय चौबे की ज्वाइनिंग को ले हेमंत सोरेन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। गोड्डा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विमंत साह ने बताया कि आज पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पोड़ैयाहाट से कार्यकर्ता और समर्थक गोड्डा गए थे।