फतेहसागर पर हरियाली अमावस्या मेले में हादसा, चट्टान खिसकने से दुकानदार समेत 3 घायल
उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। फतेहसागर झील पर हरियाली अमावस्या मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ओवरफ्लो गेट के सामने छोटी दुकान लगाकर बैठे सेक्टर-9 निवासी हरजीत सिंह सरदार और उनके दो साथी अचानक चट्टान खिसकने से घायल हो गए। चट्टान गिरने से हरजीत सिंह के पैर में चोट आई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की DQRT टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए तीनों को चट्टानों से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को महाराणा भूपाल चिकित्सालय रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम में बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया, विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, हीरालाल प्रजापत और प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे।
#Udaipur #FatehsagarLake #HariyaliAmavasya #UdaipurNews #RajasthanNews