कुशलगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, तीन मासूमों पर हमला; डेढ़ साल के बच्चे का गाल नोंचा
बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र के पाटड़ी मोहकमपुरा गांव में आवारा कुत्ते ने मंगलवार सुबह जमकर आतंक मचाया। घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बलवन पर कुत्ते ने हमला कर गाल, आंख और कान के पास काट लिया। इसके बाद कुत्ते ने पड़ोस के तीन साल की केला और एक साल के रविराज को भी निशाना बनाया। हमले में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें कुशलगढ़ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर किया गया। तीनों बच्चों का इलाज जारी है।
#Kushalgarh #Banswara #RajasthanNews #DogAttack #StrayDog BreakingNews LocalNews