सावन में रामेश्वर महादेव का अनूठा जलमग्न श्रृंगार, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
सावन के पावन महीने में उदयपुर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अनूठा श्रृंगार किया जा रहा है। रामगिरी स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर महादेव मंदिर में इस बार बाबा का जलमग्न श्रृंगार किया गया। शिवलिंग के चारों ओर पानी भरकर उसे करीब आधे हिस्से तक जल में विराजित किया गया, वहीं लगातार जलाभिषेक की भी विशेष व्यवस्था की गई। आकर्षक लाइटिंग और सजावट ने मंदिर परिसर की खूबसूरती बढ़ा दी। अनूठे स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महाआरती के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
#Udaipur #RameshwarMahadev #Sawan #Mahadev #Bholenath Shivling Jalabhishek