जर्जर कमरे की छत भरभराकर गिरी, स्कूल में मचा हड़कंप; बंद होने से टला बड़ा हादसा
डूंगरपुर के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में सोमवार को जर्जर कमरे की छत भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त स्कूल में करीब 120 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। गनीमत रही कि यह कमरा पिछले एक साल से बंद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सुबह करीब 10 बजे तेज आवाज के साथ छत गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पीईईओ पंकज वर्मा और सीबीईओ दीपक शाह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार स्कूल में कुल 10 कमरे हैं, जिनमें 2 कमरे जर्जर हैं। एक की छत गिर चुकी है, जबकि दूसरा कमरा भी असुरक्षित है। मरम्मत और नई छत के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराने की बात कही गई है।
#Dungarpur #RajasthanNews #DungarpurNews #SchoolNews #GovernmentSchool