डूंगरपुर में BJP का चुनावी शंखनाद, खराड़ी बोले- विपक्ष के बहकावे में न आएं, 40 की 40 सीटें जीतनी हैं
डूंगरपुर में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। गैप सागर झील की पाल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और चुनावी सभा में प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के सामने जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए कार्यकर्ताओं को भटकाने और भ्रम फैलाने की कोशिश होगी, लेकिन किसी के बहकावे में नहीं आना है। खराड़ी ने डूंगरपुर नगरपरिषद में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनाने और सभी 40 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प ही भाजपा का मूल लक्ष्य है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #NikayChunav2026 #BJP BJPRajasthan