नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों का खतरा, बांसवाड़ा पुलिस ने मतदाताओं और प्रत्याशियों को किया अलर्ट
नगर निकाय चुनाव को लेकर बांसवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनावकर्मियों को अलर्ट किया है। पुलिस ने चेताया है कि ठग फर्जी वोटर लिस्ट, पोलिंग बूथ बदलने के मैसेज, OTP, फिशिंग लिंक और QR कोड के जरिए ठगी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो और फेक न्यूज से भी सावधान रहने की अपील की गई है। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखने की सलाह दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि चुनाव संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही लें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
#Banswara #CyberCrime #CyberFraud #RajasthanPolice #MunicipalElection