घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार पर बरसाईं गोलियां—भोपाल में कानून व्यवस्था पर सवाल
भोपाल। कोलार रोड के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे नकाबपोश बदमाशों ने अजय बैरागी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने बाहर खड़ी कार को गोलियों से छलनी करने के साथ तोड़फोड़ भी की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
अजय बैरागी का आरोप है कि जिला बदर आरोपी जीतू यादव ने पुराने विवाद के चलते उस पर फायरिंग कराई। शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी ने पुलिस पर अब तक FIR दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।राजधानी में बेखौफ फायरिंग की यह वारदात कानून व्यवस्था और अपराधियों पर पुलिस की पकड़ पर गंभीर सवाल खड़े करती है।#Bhopal #KolarRoad #Kajlikheda #Firing #Crime LawAndOrder BhopalPolice