नागौद में 61 लीटर शराब, जैतवारा में नशीली दवाएं जब्त
सतना। नशे के खिलाफ कार्रवाई में नागौद और जैतवारा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब व नशीली दवाएं बरामद की हैं। नागौद में गोपाल साहू के घर से 300 पाव देशी और 45 पाव अंग्रेजी शराब यानी कुल 61 लीटर शराब जब्त हुई, जिसकी कीमत ₹32,850 है। पूछताछ में शराब आदर्श सिंह से खरीदना बताया गया, जो फरार है। वहीं जैतवारा पुलिस ने सती माता मंदिर के पास रोहित केवट को पकड़कर उसके कब्जे से 70 नशीली कैप्सूल बरामद कीं, जिनकी कीमत ₹20,785 बताई गई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
#सतना #नागौद #जैतवारा #अवैधशराब #नशीलादवा पुलिसकार्रवाई CrimeNews नशामुक्तिअभियान