हाईवे पर बाइक रोककर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार
अमरपाटन। जबलपुर से ग्रुप-डी की परीक्षा देकर मिर्जापुर लौट रहे दो युवकों को हाईवे पर रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को अमरपाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 23 अगस्त की रात शारदा ढाबा के पास तीन आरोपियों ने बाइक रोककर चाबी छीन ली और दोनों के मोबाइल, ₹2 हजार नकद व पावर बैंक लूटकर फरार हो गए थे।पुलिस ने अगले दिन पड़क्का मैदान के पास मोहम्मद इरफान (22) और विकास कुशवाहा (18) को एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने वारदात कबूल की। आरोपियों से दो मोबाइल, पावर बैंक और वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत ₹56,500 का मशरूका बरामद हुआ। दोनों को जेल भेज दिया गया, जबकि बालक को बाल सम्प्रेषण गृह रीवा भेजा गया।#अमरपाटन #लूट #पुलिसकार्रवाई #मैहरपुलिस #crimenews