सिवान: कबीर मठ पर गोलीबारी और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज; SIT गठित
सिवान के एम.एच. नगर थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित कबीर मठ पर गोलीबारी और मठाधीश को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मठ की संपत्ति, पोखर और खेत से जुड़े विवाद को घटना की वजह बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। घटनास्थल की FSL टीम से वैज्ञानिक जांच कराई गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पूरे मामले में सिवान सदर-1 एसडीपीओ प्रांजल ने जानकारी दी।
#SiwanNews #SiwanPolice #BreakingNews #KabirMath #BiharNews #SNLIVENEWS
Siwan, Siwan | Nov 5, 2026