बैंक खातों की केवाईसी अपडेट कराने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
जिले में बैंकिंग सेवाओं को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से समर्पित संस्थान द्वारा व्यापक वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के सभी नौ विकासखंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंक खातों की केवाईसी समय पर अपडेट कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों को अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षित बैंकिंग, ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी तथा साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण जागरूक होकर बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित लाभ उठा सकें।
इस जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी पटेल सहित शिवप्रसाद नंदा, मनीष सिंगोर, नाजिम शाही, सुनील मोंगरे, प्रवीण राय, कमलेश दुबे, स्वाती सोनी एवं सभी विकासखंड समन्वयक सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla