मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बबलिया में वृहद जनसंवाद शिविर आयोजित
सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत नारायणगंज के अंतर्गत पुराना बालक छात्रावास परिसर बबलिया (देवरी कला) में वृहद जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
शिविर में उद्यम संवाद एवं कृषक संवाद का भी आयोजन किया गया। उद्यम संवाद में स्थानीय संसाधनों के उपयोग और स्वरोजगार की संभावनाओं पर चर्चा कर युवाओं एवं ग्रामीणों को आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कृषक संवाद में किसानों की समस्याएं सुनकर उन्हें शासन की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री आशाराम भारतीया, श्री भूपेन्द्र वरकड़े, एसडीएम श्री सीएल वर्मा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम