आँगनवाड़ी केंद्र भुरकाटोला में बाल गतिविधि एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना मंडला अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र भुरकाटोला में परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव के मार्गदर्शन में विशेष बाल गतिविधि एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती कुड़ापे एवं सहायिका गिरजा बाई ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर गतिविधियां कराईं। बच्चों के लिए चित्रकला एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी परिसर में किचन गार्डन तैयार कर नींबू, मीठी नीम, टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों के अभिभावकों ने भी सहभागिता की और आयोजन की सराहना की।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh