संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प
शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में 26 नवंबर को संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।
प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। इसके बाद शिक्षकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से उद्देशिका का वाचन कर संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों के पालन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम प्रभारी श्री विपिन लखेरा ने संविधान के मूल सिद्धांतों एवं महत्व की जानकारी दी, जबकि एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर संविधान प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla