केवाईसी अपडेट और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव की दी जा रही जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘समर्पित संस्थान’ द्वारा जिले के सभी नौ विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) मंडला एवं नैनपुर द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने क्षेत्रीय बैंक अथवा कियोस्क सेंटर (ग्राहक सेवा केंद्र) पर जाकर समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। वित्तीय साक्षरता अभियान को प्रभावी बनाने में क्षेत्रीय अधिकारी लक्ष्मी पटेल, शिवप्रसाद नंदा, मनीष सिंगोर एवं ब्लॉक काउंसलर्स द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla