Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Mandla

@projsmandla
1123Followers
0Following
सभापति एससी/एसटी कल्याण समिति लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Faggan Singh Kulaste
Video 1
Video 2
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वृहद पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के कुशल मार्गदर्शन में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के नेतृत्व में म.प्र.जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति एवं धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति सेमरखापा के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान सेवा मेरा योगदान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम धेनु बाड़ी गौशाला प्रांगण में रखा गया। 
 इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से प्रेरणा लेकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में परामर्शदाता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारीगण एवं बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान: ग्रामीण महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें, स्वरोजगार से बनेंगी आत्मनिर्भर

 मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा जिला पंचायत मण्डला द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अभियान के तहत विकासखण्ड बिछिया के ग्राम माधोपुर की अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला हितग्राहियों को हस्तशिल्प उपकरण वितरण के अंतर्गत सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।
 सिलाई मशीनें मिलने से महिलाएं घर बैठे सिलाई कार्य शुरू कर सकेंगी और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर पाएंगी। इस पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सहायता के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
कन्या महाविद्यालय में ई.एल.सी. कैंप आयोजित
छात्राओं को दिलाई अनिवार्य मतदान की शपथ

 शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी कन्या महाविद्यालय मंडला में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 9 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा विशेष ई.एल.सी. कैंप का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एस.पी. धूमकेती के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार और लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी के प्रति जागरूक करना था।
 ई.एल.सी. कॉर्डिनेटर डॉ. अंजली पण्ड्या द्वारा पात्र छात्राओं के ऑनलाइन प्ररूप-6 भरवाने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्राचार्य डॉ. धूमकेती ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं से निर्धारित आयु पूर्ण होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. रोहितास ने निर्वाचन प्रक्रिया एवं लोकतंत्र के महत्व की जानकारी दी। वहीं, डॉ. अंजली पण्ड्या ने निष्पक्ष और नैतिक मतदान को सशक्त लोकतंत्र का आधार बताया।
 शिविर में जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप शाखा से श्री संजय श्रीवास्तव, सहायक प्रोग्रामर श्री आदित्य सिंधिया तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर श्री धनेश्वर नंदा उपस्थित रहे। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के अंतर्गत निबंध, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
मद्य निषेध संकल्प सप्ताह का समापन

 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक जिले में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मद्य निषेध संकल्प सप्ताह आयोजित किया गया। सप्ताह का शुभारंभ 2 अक्टूबर को गांधी मैदान मंडला में गांधी प्रतिमा के समक्ष नशामुक्ति शपथ के साथ हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायतों, वार्डों, महाविद्यालयों एवं स्कूलों में नुक्कड़ नाटक, नृत्य, संगीत, निबंध, रंगोली, ड्राइंग, भाषण आदि के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम हुए।
        समापन अवसर पर आर.डी. कॉलेज मंडला में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पीयूष पांडेय द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा ई-प्लेज के माध्यम से शपथ दिलाई गई। जनपद मवई में अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मरकाम, सदस्य श्री प्रहलाद मरकाम, सीईओ श्री भागचंद टिम्हरिया एवं श्री अजीत सिंह मरावी की उपस्थिति में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रमों में श्रीमती बरखा रमगढिया, श्री जयदीप भारतीय, श्रीमती कामनी परते, श्री चंद्रकांत भलावे, श्रीगुलशन झरिया, सुश्री सोनल मुक्ता, श्री योगेंद्र मार्को, प्राचार्य श्री सुदामा सिंह एवं जन अभियान परिषद के श्री संतोष झारिया का सहयोग रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत नशामुक्ति एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

 सामाजिक न्याय संचालनालय म.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिले में 02 से 10 अक्टूबर तक सेवा मेरा योगदान (सेवा संकल्प अभियान) अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
        इसी क्रम में जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय (शासकीय गर्ल्स कॉलेज) मंडला में प्राचार्य सुदामा सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सामाजिक न्याय विभाग के अजीत सिंह मरावी ने विभागीय योजनाओं, वरिष्ठ नागरिक गृह/वृद्धाश्रम भ्रमण एवं जनजागरूकता पर जानकारी दी। वरिष्ठ अध्यापिका अंजलि पंडिया एवं डी.के. रोहिताश ने नशा मुक्त भारत अभियान पर व्याख्यान दिया।
         इसी तरह शास. उच्चतर माध्यमिक शाला महाराजपुर, शास. महाविद्यालय अंजनिया में प्राचार्य डॉ. नवीन हरदहा, एनएसएस डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. राजकुमार सिंगौर तथा शास. महाविद्यालय बम्हनी बंजर में प्राचार्य डॉ. करुणा नेमा, डॉ. रियंका पटेल, डॉ. रंजीत बलेकर, डॉ. कुंती बाराते, डॉ. विवेक जायसवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को विभागीय योजनाओं एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा
नागरिकों को डाक सेवाओं के प्रति किया जाएगा जागरूक

 भारतीय डाक विभाग द्वारा 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सप्ताह का संदेश एक डाक नेटवर्क, असीम संभावनाएँ है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर मण्डला डाक संभाग के विभिन्न डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान डाक बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार एवं पासपोर्ट सेवाओं के प्रति लोगों को जानकारी दी जाएगी।
 इसके साथ ही स्पीड पोस्ट, पार्सल तथा विभिन्न डिजिटल डाक सेवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों तक डाक विभाग की सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से डाक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है।
 राष्ट्रीय डाक सप्ताह के माध्यम से डाक विभाग की पारंपरिक सेवाओं के साथ आधुनिक डिजिटल सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे अधिकाधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवर रहा माताओं का स्वास्थ्य

 मंडला की अनुराधा बैगा को मिला 5 हजार रुपए का लाभ

​
मंडला जिले की निवासी श्रीमती अनुराधा बैगा को केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ मिला है। इस योजना के तहत उन्हें दो किस्तों प्रथम किस्त 2 हजार रुपए एवं द्वितीय किस्त 3 हजार रुपए में कुल 5 हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे प्राप्त हुई है।  
इस आर्थिक सहायता की मदद से वह अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य एवं उचित खान-पान पर विशेष ध्यान दे पाई हैं। योजना से मिले संबल और पोषण सुरक्षा के लिए अनुराधा ने देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
निरोगी बचपन - उज्जवल भविष्य! 

​सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत RBSK टीम निवास की सराहनीय पहल! 10 माह की मासूम बच्ची संजनी वरकड़े का सफल उपचार कर उसके जीवन में नई मुस्कान लौटाई गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026: शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में नवाचार और रचनात्मकता को मिला प्रोत्साहन

डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, एआई पर वाद-विवाद और पैनल चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों ने व्यक्त किए विचार

 अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। “एनईपी: शिक्षा से विकसित भारत” थीम पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नवाचार, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना रहा।
 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन तथा संयोजक डॉ. सुशीलाल मरकाम के संयोजन में आयोजित कार्यक्रमों में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
 कार्यक्रम के अंतर्गत “2047 में शिक्षा की परिकल्पना” विषय पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भविष्य की शिक्षा व्यवस्था, तकनीकी नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, “शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, उसकी संभावनाओं, चुनौतियों तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपने विचार रखे।
 भारतीय संस्कृति, कला, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक एवं कला संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त “भारत में शिक्षा का भविष्य” विषय पर पैनल चर्चा हुई, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
 इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के बदलते स्वरूप, तकनीकी प्रगति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर बल दिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
Video 21
Video 22
सेवा की कहानी

रानी दुर्गावती महाविद्यालय की छात्रा पलक बर्मन ने साझा किया अपना अनुभव। उन्हें राज्य सरकार की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं की मदद से वह अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी: nis:value=सेवा_की_कहानी: nis:enabled=true nis:link/> मातृ सुरक्षा और पोषण का सशक्त संबल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मंडला जिले की माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण का मुख्य आधार बन रही है। ग्राम बनेका आंगनवाड़ी केंद्र 3 की हितग्राही श्रीमती चेतना रघुवंशी बताती हैं कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से उन्हें योजना की प्रक्रिया की सही जानकारी मिली। प्रथम प्रसव के दौरान योजना के तहत पंजीकृत होकर उन्हें दो किस्तों में कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रथम किस्त 3 हजार रुपए रुपये और शिशु के टीकाकरण के बाद 2 हजार रुपए रुपये प्राप्त हुई।
इस वित्तीय सहायता का उपयोग उन्होंने दवाइयों, पौष्टिक भोजन और आवश्यक टॉनिक के लिए किया, जिससे गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद उनका और उनके बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandla nis:value=mandla nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>