पीरो: बाबूबांध में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कलाकारों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Piro, Bhojpur | Nov 16, 2026 छठ महापर्व के अवसर पर बाबूबांध में रविवार की रात्रि करीब 11:00 भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह और पैक्स अध्यक्ष रितेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश के व्यास सुरेंद्र सरावकर उर्फ जादूगर और सिवान जिले के व्यास सुदामा पासवान ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।