पीरो: पीरो अस्पताल में जन्मी बच्ची के पेट के बाहर दिखे आंत, देखने उमड़ी भीड़
Piro, Bhojpur | Feb 20, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो में शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जब एक नवजात बच्ची का जन्म ऐसी शारीरिक अवस्था में हुआ कि उसका पेट खुला हुआ था और आंत बाहर दिखाई दे रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही बच्ची के जन्म की खबर फैली, लोगों की भीड़ जुट गई।