पीरो: घर से टहलने निकले लापता बुजुर्ग का शव जमुआव आहर में मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Piro, Bhojpur | Feb 19, 2026 पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआंव पंचायत भवन के समीप आहर से लापता बुजुर्ग का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सानेया गांव निवासी स्व. रामाधार सिंह के 65 वर्षीय पुत्र राधा किशुन सिंह के रूप में की गई है। गुरुवार की सुबह 10:00 के करीब परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राधा किशुन सिंह मंगलवार की दोपहर घर से टहलने के लिए निकले थे।