पीरो: हसन बजार में हाईवे पर खून से सना शाम, दलित युवक का पैर चकनाचूर, तीन की हालत गंभीर
Piro, Bhojpur | Feb 18, 2026 आरा–सासाराम स्टेट हाईवे बुधवार की शाम एक बार फिर रफ्तार के कहर से दहशत में डूब गया। हसनबाजार थाना क्षेत्र में दलित बस्ती के सामने तेज रफ्तार बाइक ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क पर खून ही खून बिखर गया। हादसे में एक युवक का पैर पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि तीन लोग गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।