पीरो: हसनबाजार से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया गया जब्त, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस
Piro, Bhojpur | Feb 19, 2026 हसनबाजार थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। गुरुवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया कि इस संबंध में थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया।