लालबर्रा: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन सहित 23 मांगों को लेकर लालबर्रा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को दोपहर 1 बजे लालबर्रा तहसील कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने अपनी लंबित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संघ ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार भूपेंद्र अहिरवार को ज्ञापन सौंपकर सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने तथा टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग की।