घरघोड़ा: बांस के डंडे से सिर पर वार से हुई मौत, इलाज के दौरान कन्हैया महार ने तोड़ा दम; चक्रधरनगर पुलिस ने नाबालिग को लिया
रायगढ़ के ग्राम भिखारीमाल में मारपीट की घटना में घायल कन्हैया महार की रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पच्चीस अक्टूबर की रात विवाद के दौरान बांस के डंडे से उनके सिर पर वार किया गया था। चक्रधरनगर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा एक सौ तीन (एक) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त कर विधि से संघर्षरत बालक को