जबरन कॉलोनी में शराब का स्टॉक, आबकारी की दबिश में 59 हजार 600 की मदिरा जब्त, आरोपी बंदी
इंदौर। अवैध मदिरा के खिलाफ चल रहे स्पेशल ड्राइव इंदौर अभियान में आबकारी विभाग ने 13 सितंबर को खटखटपुरा-जग्गा का बगीचा, जबरन कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी और उप निरीक्षक मीरा सिंह को मिली सूचना के बाद की गई तलाशी में मैजिक मोमेंट एप्पल वोदका 6 बोतल, बकार्डी मैंगो चिली रम 6 बोतल, रॉयल स्टैग 6 बोतल, लंदन प्राइड ऑरेंज वोदका 31 पाव, 8 PM व्हिस्की 26 पाव, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर 60 केन और देशी मसाला 70 पाव मिले। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत ₹59,600 है। आरोपी कृष्णा पिता विनोद सोनकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) में प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान, मीरा सिंह, कृतिका द्विवेदी के साथ मुख्य आरक्षक मोहित रैकवार, मोहित कछवाय, कोमल कनेल और अमित की टीम �