💪 नशा करना बेकार है, फिट रहना फायर है! नशामुक्त जहानाबाद की ओर एक सशक्त कदम
🚩 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार नशामुक्त अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं ‘फिटनेस चैलेंज’ का सफल आयोजन।
🏋️ बर्पी चैलेंज, प्लैंक चैलेंज एवं पंजा कुश्ती प्रतियोगिताओं में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी।
🚫 नशीले पदार्थों की आपूर्ति एवं मांग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष अभियान चलाने एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश।
🎯 युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग खेलकूद, शिक्षा, संगीत, नृत्य एवं कला के क्षेत्र में करने का संदेश।
🏆 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः ₹3,000, ₹2,000 एवं ₹1,000 की नकद पुरस्कार राशि, प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर किया गया सम्मानित।
🤝 पुरस्कार राशि केनरा बैंक द्वारा प्रायोजित।
आइए, फिटनेस को अपनाएं, नशे को दूर भगाएं और स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त जहानाबाद बनाएं।
#नशामुक्त_जहानाबाद #FitnessChallenge
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद