अमरिया: जहानाबाद कोतवाली के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर FIR, CJM कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई
जहानाबाद से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक अधिवक्ता की शिकायत पर पीलीभीत CJM कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली प्रभारी जयशंकर सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता रामानुज सैनी ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने, सामान लेने और करीब एक घंटा 17 मिनट तक हवालात में रखने का आरोप लगाया है।