निर्दलीय MLC विवाद पर RJD प्रवक्ता बंटू सिंह का हमला, JDU प्रवक्ता नीरज कुमार से पूछा - विष क्यों नहीं उगल रहे
निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में जाने के मुद्दे पर आरजेडी प्रवक्ता बंटू सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने JDU प्रवक्ता नीरज कुमार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जदयू को धोखा देकर भाजपा ने खेल कर दिया है, लेकिन नीरज कुमार के मुंह से विष नहीं निकल रहा।
बंटू सिंह ने कहा - क्या नीरज जी, विष नहीं निकल रहा है मुंह से? विष उगलने की हिम्मत नहीं हो रही है? क्योंकि आप भाजपा के एजेंट हैं? अब तो धीरे-धीरे राज खुलने वाला है।
उन्होंने कहा कि आपके ही सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और प्रत्याशी अभिषेक जी आरोप लगा रहे हैं, लेकिन आप चुप हैं। अब तो राजनीति के छोटे पापा भी आप ही के साथ हैं।
बंटू सिंह ने कहा कि पूरे बिहार की जनता देख रही है कि कैसे भाजपा जदयू को तोड़ेगी। दो निर्दलीय प्रत्याशी जदयू को हराकर जीते और अब भाजपा उन्हें मिला रही है। कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पहले पोर्टल-न्यूज चैनलों ने चलाया कि दोनों ने भाजपा ज्वाइन कर ली, जब बड़े पत्रकारों ने सवाल उठाया तो हवा निकल गई और अब कह रहे हैं कि सिर्फ समर्थन दिया है।
राजू सिंह का जिक्र करते हुए बंटू सिंह ने कहा कि कोर्ट से सजा होने के बाद भी उनकी सदस्यता नहीं गई, इस पर भी बोलना चाहिए।
बंटू सिंह ने कहा - आरजेडी जिंदा है, आरजेडी को कौन माई का लाल मिटा सकता है। जदयू फूंक-फूंक कर चल रहा है, सारे कार्यकर्ता असमंजस में हैं। संविधान को तार-तार करने वालों के खिलाफ हम सीना तान कर खड़े हैं। रामलीला मैदान में जुटान देख लीजिए, संविधान की रक्षा के लिए हम मर मिटने को तैयार हैं।
*बाइट - बंटू सिंह, प्रवक्ता, RJD*