बीजेपी कार्यालय में बड़ी बैठक, बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में मंथन*
भाजपा कार्यालय की बैठक का विजुअल*
पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन चल रहा है।
भाजपा कार्यालय में हो रही इस अहम बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन मंत्री भीखूभाई दलसानिया सहित वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
बैठक में मीडिया पैनलिस्ट और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जा रहा है। पार्टी की बातों को किस तरह जनता के बीच रखा जाए, मीडिया में किस तरह पक्ष रखा जाए, इसको लेकर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि आगामी कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में पार्टी की लाइन स्पष्ट करने के लिए ये बैठक बुलाई गई है।