दरभंगा स्नातक सीट से RJD के अनिल कुमार झा की जीत का दावा, 2 हजार मतों से जीतने की कही बात,जाती धर्म से ऊपर उठ कर मिला वोट,तेजस्वी यादव को दिया धन्यवाद, वही मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष बताया अनिल झा ने।
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कड़े मुकाबले के बीच RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने अपनी जीत का दावा किया है। मतगणना केंद्र से बाहर निकलने के बाद अनिल कुमार झा ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर की और पार्टी के नेताओं के साथ-साथ मतदाताओं का भी आभार जताया।
मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल कुमार झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने उन पर दो बार भरोसा जताया और उनके जैसे कार्यकर्ता को टिकट दिया, इसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। साथ ही उन्होंने उन स्नातक मतदाताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया।
अनिल कुमार झा ने करीब 2 हजार मतों से जीत दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने मतगणना में धांधली के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अधिकारियों ने बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराई है। हालांकि, उस वक्त आधिकारिक घोषणा का इंतजार था।
बाइट
1,अनिल कुमार झा,RJD उम्मीदवार
Rajauli, Nawada | Oct 30, 2026